विज्ञापन

'मैंने मराठी नहीं सीखी', संजय दत्त के वायरल वीडियो पर क्या है विवाद?

संजय दत्त का यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोग इसे सिर्फ मजाक के तौर पर देख रहे हैं, वहीं कुछ स्थानीय लोग मराठी भाषा के महत्व को लेकर अपनी बात रख रहे हैं.

'मैंने मराठी नहीं सीखी', संजय दत्त के वायरल वीडियो पर क्या है विवाद?
एक्टर संजय दत्त
NDTV

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में संजय दत्त ने कहा कि जेल में रहने के बाद भी वह मराठी भाषा ठीक तरीके से नहीं बोल पाते हैं.

दरअसल, संजय दत्त महाराष्ट्र में आयोजित एक दही-हांडी कार्यक्रम में पहुंचे थे. वहां उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि छह साल जेल में रहने के बाद भी वह मराठी नहीं सीख पाए.

संजय दत्त का यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोग इसे सिर्फ मजाक के तौर पर देख रहे हैं, वहीं कुछ स्थानीय लोग मराठी भाषा के महत्व को लेकर अपनी बात रख रहे हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से भाषा को लेकर लगातार विवाद चल रहा है. मनसे और उसके नेताओं की ओर से मराठी भाषा के मुद्दे को लेकर कई बार आक्रामक रुख देखने को मिला है. मराठी नहीं बोलने को लेकर भी कई विवाद सामने आ चुके हैं.

इसी बीच संजय दत्त के बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मराठी या किसी अन्य भाषा को जबरदस्ती बोलने के लिए किसी को भी मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.

वहीं, कुछ लोगों ने तंज करते हुए यहां तक कह दिया कि क्या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संजय दत्त को भी मराठी बोलने के लिए मजबूर करने वाले हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com