विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2012

राजनीति में आने का अभी कोई इरादा नहीं : प्रियंका गांधी

राजनीति में आने का अभी कोई इरादा नहीं : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने राजनीति में आने की अटकलों को खारिज किया है। एनडीटीवी को भेजे संदेश में उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी में कार्यकर्ताओं से मिलने का नया मतलब न निकाला जाए।
नई दिल्ली: प्रियंका गांधी ने एक बार फिर दोहराया है कि सक्रिय राजनीति में आने का उनका फिलहाल कोई इरादा नहीं है। एनडीटीवी को भेजे एक संदेश में प्रियंका ने कहा कि वह 1999 से लेकर 2004 तक अपनी मां के संसदीय क्षेत्रों को देखती रही हैं। पहले वह अमेठी जाती थीं, अब रायबरेली जाती हैं।

प्रियंका के मुताबिक, वहां जाकर लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने में कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि वह 1991 से चुनाव क्षेत्र में जाकर लोगों से मिल रही हैं। कुछ दिनों से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका सक्रिय राजनीति में आएंगी, लेकिन उनके संदेश से साफ है कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Vadra, Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi In Politics, प्रियंका गांधी, प्रियंका वाड्रा, राजनीति में प्रियंका गांधी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com