फाइल फोटो
जम्मू:
हुर्रियत के एक नेता को भड़काऊ भाषण देने के आरोप में लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में ले लिया गया. पेशे से वकील देवेंद्र सिंह बहल को पिछले साल हवाला लेनदेन से जुड़े एक मामले में संलिप्तता के चलते आतंक विरोधी एनआईए के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था.
देवेंद्र को रविवार को राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में सार्वजनिक सभा में भड़काऊ भाषण देने के लिए हिरासत में लिया गया है. राजौरी के एसएसपी देवगन मन्हास ने कहा, ‘देश की अखंडता को चुनौती देने और जन व्यवस्था को बिगाड़ने के उद्देश्य से नौशेरा में उत्तेजक भाषण देने और लोगों को भड़काने का प्रयास करने के आरोप में लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हमने बहल को हिरासत में लिया है.’
एसएसपी द्वारा दायर एक डोजियर के आधार पर राजौरी जिला मजिस्ट्रेट ने आज बहल को हिरासत में लेने का आदेश जारी किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hurriyat Leader, Provocative Speeches, Jammu