- बंगाल की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम है लेकिन रोजगार की गुणवत्ता और अवसरों की कमी चुनौती बनी हुई है
- राज्य की साक्षरता दर में सुधार हुआ है पर ग्रामीण-शहरी शिक्षा असमानता और गुणवत्ता में कमी बनी हुई है.
- स्वास्थ्य क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां अधिक हैं साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं कम हैं.
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब फोकस राजनीति से हटकर शासन और प्रदर्शन पर आ गया है. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे हैं, लेकिन उनके सामने चुनौतियों की लंबी सूची है. राज्य कई मामलों में बेहतर स्थिति में है, तो कई क्षेत्रों में गंभीर सुधार की जरूरत भी बनी हुई है.
बेरोजगारी: आंकड़ों में राहत, जमीनी हकीकत बड़ी चुनौती
आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी दर करीब 3.6% है, जो राष्ट्रीय औसत (4.8%) से कम है. यह राज्य को बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल करता है. लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि रोज़गार की गुणवत्ता और अवसरों की कमी एक बड़ी समस्या है. बड़ी संख्या में युवा अभी भी दूसरे राज्यों की ओर पलायन करते हैं.
Bengal has the 5th lowest unemployment rate (3.6%) in India, well below the national average of 4.8%, as per the Periodic Labour Force Survey for Oct-Dec 2025 released by the Union Government.
— The West Bengal Index (@TheBengalIndex) February 12, 2026
Only Gujarat (2.3%), Karnataka (2.7%), Jharkhand & Madhya Pradesh (3.2%) fared better. pic.twitter.com/ljfuC5mj27
शिक्षा: सुधार हुआ, लेकिन असमानता कायम
राज्य की साक्षरता दर 80-82% के आसपास पहुंच चुकी है, जो 2011 के 76% से बेहतर है.
- पुरुष साक्षरता: ~84%
- महिला साक्षरता: ~76%
चुनौती क्या है?
ग्रामीण-शहरी अंतर
कुछ जिलों में कमजोर शिक्षा ढांचा है. सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहते हैं.

स्वास्थ्य: सबसे बड़ी चिंता
पश्चिम बंगाल में रुग्णता दर (Morbidity Rate) करीब 24.5% है, जो देश में अधिक मानी जाती है.
राज्य की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएं:
- संक्रामक बीमारियां (डेंगू, स्क्रब टाइफस)
- लाइफस्टाइल रोग (डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर)
- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में कमी
- डॉक्टर और स्टाफ की कमी
क्षेत्रीय असमानता भी बड़ी समस्या है. कुछ जिलों में अस्पताल बहुत कम हैं.
यह भी पढ़ें- शुभेंदु के शपथ ग्रहण में नेताओं के साथ-साथ साधु-संतों का भी जमावड़ा, कहा- आज से राम राज्य शुरू
कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा
बंगाल लंबे समय से राजनीतिक हिंसा के लिए चर्चा में रहा है. चुनावी हिंसा, पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले की खबरें राज्य की छवि को धूमिल करती रही हैं. नई सरकार के सामने शांतिपूर्ण राजनीतिक माहौल बनाना बड़ी जिम्मेदारी होगी.

उद्योग और निवेश: सबसे बड़ा टेस्ट
भाजपा ने चुनाव में औद्योगिक पुनरुद्धार का वादा किया था.
- सिंडिकेट सिस्टम खत्म करने का दावा
- सिंगल विंडो क्लियरेंस
- इंडस्ट्रियल पार्क और पोर्ट-आधारित अर्थव्यवस्था
लेकिन भाजपा सरकार के सामने चुनौती
- जमीन अधिग्रहण (उच्च जनसंख्या घनत्व)
- निवेशकों का भरोसा वापस लाना
- पुराने विवाद (सिंगूर-नंदीग्राम जैसी पृष्ठभूमि)
सामाजिक संतुलन और राजनीति
बंगाल की लगभग 33% मुस्लिम आबादी सामाजिक संतुलन को अहम बनाती है. नागरिकता, घुसपैठ जैसे मुद्दे अगर बढ़े, तो कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है.
प्रशासन और योजनाओं का क्रियान्वयन
आयुष्मान भारत लागू करने की चुनौती. राज्य की मौजूदा योजनाओं के साथ तालमेल. ब्यूरोक्रेसी को 'डेवलपमेंट मोड' में लाना.
तत्काल 5 बड़ी प्राथमिकताएं
- सीमा सुरक्षा और अवैध घुसपैठ पर नीति
- उद्योग और रोजगार सृजन
- शिक्षा और सिस्टम में सुधार
- प्रशासनिक सुधार और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण
- राजनीतिक हिंसा पर रोक
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार कितने पढ़े-लिखे और कितनी संपत्ति के मालिक? हुआ बड़ा खुलासा
वित्तीय दबाव भी बड़ी चुनौती
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बड़ा मुद्दा है. भाजपा को अपना वादा पूरा करना होगा, लेकिन वित्तीय बोझ बड़ा सवाल है कि राज्य इसे कैसे मैनेज करेगा?
15 साल पहले का बंगाल vs आज
2011 में ममता बनर्जी को भारी कर्ज (₹2 लाख करोड़+), औद्योगिक गिरावट, खराब कानून-व्यवस्था जैसी समस्याओं में सत्ता मिली थी. आज स्थिति बदली है, लेकिन अब उम्मीदें ज्यादा हैं और जवाबदेही भी.
ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बंगाल में यह बदलाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं का विस्फोट है. भाजपा ने जीत तो हासिल कर ली है लेकिन अब असली चुनौती है कि परिवर्तन के वादे को जमीन पर उतारा जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं