कोरोना के स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सीन' (Bharat Biotech Covaxin) को लेकर बहस तेज हो गई है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सरकार से पूछा है कि वह किस वैज्ञानिक आधार पर कह रही है कि भारत बायोटेक का कोविड-19 टीका ‘कोवैक्सीन' कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ कारगर हो सकता है और इसका इस्तेमाल ‘‘बैकअप'' के तौर पर किया जा सकता है. विशेषज्ञों ने सरकार के दावे और टीके की सुरक्षा और प्रभावशीलता के वैज्ञानिक प्रमाण सार्वजनिक करने की मांग की.
देश के औषधि नियामक डीसीजीआई ने रविवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की ‘कोविशील्ड' और स्वदेशी ‘कोवैक्सीन' के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी थी. हालांकि, ‘कोवैक्सीन' की प्रभावशीलता और सुरक्षा को लेकर पर्याप्त डेटा उपलब्ध नहीं हैं.. प्रख्यात वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि अंततः ‘कोवैक्सीन' सुरक्षित साबित होगी और 70 प्रतिशत से अधिक प्रभावशीलता दिखाएगी. उन्होंने टीके को मंजूरी देने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया और जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों के बयानों पर सवाल उठाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑल इंडिया ड्रग्स एक्शन नेटवर्क ने भी इस दावे पर सवाल उठाया है कि ‘कोवैक्सीन' वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ बेहतर काम कर सकता है, जो अधिक संक्रामक है. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, शशि थरूर और जयराम रमेश ने रविवार को टीके को मंजूरी दिये जाने पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा था कि यह ‘‘अपरिपक्व'' है और खतरनाक साबित हो सकता है.
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने रविवार को कहा था कि ‘कोवैक्सीन' में ब्रिटेन में सामने आए वायरस के नए स्ट्रेन सहित अन्य प्रकारों से भी निपटने क्षमता रखता है. यह टीके को मंजूरी दिये जाने का एक प्रमुख आधार है. उन्होंने माना था कि टीके की प्रभाव क्षमता के बारे में कोई स्पष्ट डेटा उपलब्ध नहीं है. एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि भारत बायोटेक के टीके को केवल आपात स्थितियों में ‘बैकअप' के रूप में मंजूरी दी गई है. अगर मामलों में बढ़ोतरी होती है तो हमें टीके की बड़ी खुराक की जरूरत हो सकती है तो हम भारत बायोटेक के टीके का इस्तेमाल कर सकते हैं. भारत बायोटेक का टीका एक बैकअप अधिक है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं