बिहार के छपरा में एक बार फिर ज़हरीली शराब का कहर देखने को मिला है, जहां अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. शुरुआत में मृतकों की संख्या 6 थी, जो कि अब बढ़कर दो दर्जन हो गई है. मामला छपरा सारण के इसुआपुर थाना क्षेत्र का है. पांच लोगों की मौत गांव में ही हो गई थी, बाद में बाकी लोगों की मौत हो गई. करीब दो दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि कुछ लोग स्थानीय स्तर पर चोरी से इलाज करा रहे हैं.
बता दें, बिहार में शराबबंदी हैं, जहां शराब की खरीद-बिक्री और सेवन गैरकानूनी हैं.
जहरीली शराब पीने से जिनकी मौत हुई है, उनमें विजेन्द्र राय, हरेंद्र राम, रामजी साह, अमित रंजन, संजय सिंह, कुणाल सिंह, अजय गिरी, मुकेश शर्मा, भरत राम, जयदेव सिंह, मनोज राम, मंगल राय, नासिर हुसैन, रमेश राम, चन्द्रमा राम, विक्की महतो और गोविंद राय शामिल हैं
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मृतकों में शराब सप्लायर रामजी साह भी है. इसके अलावा नूर हसन अंसारी और दो अन्य पटना रेफर हुए थे, उनकी रास्ते में ही मौत हो गई..
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई, वहीं जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया.
अमित नाम के युवक की मौत छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. अमित रंजन की मौत की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस बल छपरा सदर अस्पताल पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, अभी शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि मौत के कारणों की जानकारी हासिल की जा सके.
परिजन जहां इस हादसे के पीछे जहरीली शराब को बता रहे है, वहीं, प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं