विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2016

बाढ़ से असम के 22 जिले प्रभावित, 13 लोगों की मौत : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया हवाई दौरा

बाढ़ से असम के 22 जिले प्रभावित, 13 लोगों की मौत : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया हवाई दौरा
असम में बाढ़ का जायजा लेते राजनाथ सिंह...
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
राज्य के 22 ज़िलों के 3 हज़ार 374 गांव के क़रीब 18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दौरा किया
लोग ही नहीं जानवर भी बाढ़ के शिकार, कई कैंप पानी में डूबे
नई दिल्ली: असम इस वक़्त बाढ़ से बेहाल है। राज्य के 22 ज़िलों के 3 हज़ार 374 गांव के क़रीब 18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हज़ारों लोगों ने राहत शिविर में शरण ली हुए है। इस बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है।

राज्य में बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह वहां के लिए रवाना हुए और उन्होंने हालात का जायजा विमान के जरिए लिया। उन्होंने राहत शिविरों का भी दौरा किया। उनके साथ सीएम सर्बानंद भी थे।
 
सुबह गृह मंत्री राजनाथ ने ट्वीट कर बताया था, 'असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए नई दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हो रहा हूं।'
 
बताया गया है कि राजनाथ मुख्य रूप से नौगांव, मोरीगांव और काज़ीरंगा नेशनल पार्क का भी दौरा करेंगे। इसके साथ ही राज्य के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बाढ़ के हालात पर अहम बैठक भी करेंगे। शुक्रवार को सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने भी राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया था।
 

केवल लोगों को ही नहीं जानवरों को भी बाढ़ में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, काजीरंगा पार्क में बने 130 फॉरेस्ट कैंप पानी में डूब चुके हैं। बाढ़ में अब तक 7 गैंडों समेत 25 से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार की ओर से राहत और बचाव का काम जारी है। (इनपुट एजेंसी से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
असम बाढ़, असम बारिश, राजनाथ सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, Assam, Assam Flood, Rajnath Singh, Sarbanand Sonowal, गुवाहाटी, Guwahati