केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू से हैदराबाद में मुलाकात कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमित शाह और चंद्रबाबू नायडू की ये मुलाकात रामोजी फिल्म सिटी में हो सकती है. दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक नए गठबंधन की संभावनाओं को हवा जरूर दिया है. चंद्रबाबू नायडू ने वर्ष 2018 में एनडीए गठबंधन से खुदको अलग कर लिया था.
उस दौरान चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार पर आंध्र प्रदेश को मिलने वाले बजट में अनदेखा करने का आरोप लगाया था, और कहा था कि मैं राज्य की जनता के लिए एनडीए गठबंधन से अलग हो रहा हूं. हालांकि, बाद में चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि आज आंध्र प्रदेश के पिछड़े होने की वजह सिर्फ पीएम मोदी है. बताते चलें कि टीडीपी पहले भी लंबे समय तक एनडीए गठबंधन का हिस्सा रही है. अटल बिहार वाजपेयी की सरकार को भी टीडीपी ने समर्थन दिया था. लेकिन बीजेपी और टीडीपी के रिश्ते बनते बिगड़ते रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताते चलें कि पिछले साल चंद्रबाबू नायडू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि 'मुख्यमंत्री बनने के बाद ही सदन में लौटूंगा.' नायडू पत्रकारों के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे. उस दौरान उन्होंने कहा था कि 'पिछले ढाई साल से मैं अपमान सह रहा हूं लेकिन शांत रहा. आज उन्होंने (जगनमोहन रेड्डी सरकार) ने मेरी पत्नी को भी निशाना बनाया है, मैं हमेशा सम्मान के लिए और सम्मान के साथ रहा हूं. मैं इसे और नहीं सह सकता.'
इधर 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक मजबूत सहयोगी की तलाश है. बिहार में जदयू के साथ गठबंधन टूटने के बाद पार्टी नए विकल्पों पर ध्यान दे रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं