विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2011

मनमोहन, सोनिया ने दी अर्जुन को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और अन्य प्रमुख नेताओं ने दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य प्रमुख नेताओं ने दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को अर्जुन सिंह का निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री और सोनिया पूर्व केंद्रीय मंत्री के 17, अकबर रोड स्थित आवास पहुंचे, जहां उनका पार्थिव शरीर रखा गया है। दोनों नेताओं ने दिवंगत नेता के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। परिवार के सदस्यों के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को मध्यप्रदेश स्थित उनके गृह ग्राम चुरहट ले जाया जाएगा। अंत्येष्टि रविवार को की जाएगी। कांग्रेस कार्यालय के मुताबिक शनिवार को सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की विशेष बैठक हुई। शुक्रवार को कार्यसमिति के गठन के बाद पहली बार आयोजित इस बैठक में सोनिया और मनमोहन सिंह के साथ वरिष्ठ मंत्री एके एंटनी और प्रणब मुखर्जी तथा अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विभिन्न प्रदेशों के पार्टी कार्यालयों में भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बैठकें हुईं। शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अर्जुन सिंह का निधन हो गया था। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अर्जुन सिंह, श्रद्धांजलि, मनमोहन, सोनिया, कांग्रेस कार्यसमिति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com