सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है. ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद आपको एक बार को तो बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'गैंग्स ऑफ वसेपुर' की याद आ जाएगी. जिस तरह से फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर में दादी जी के स्वर्ग सिधारने पर डांस सभा का आयोजन होता है, ठीक वैसा ही रियल लाइफ में भी देखने को मिल गया है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक अम्मा की श्रद्धांजलि सभा का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग इस पर अपने रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अम्मा की श्रद्धांजलि सभा चल रही है और स्टेज पर डांसर 'ले ले मजा ले' गाने पर डांस कर रही है. वीडियो में आप स्टेज के बैकग्राउंड पर दादी अम्मा की बड़ी फोटो देख सकते हैं और सामने एक डांर बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में डांस कर रही है. हैरान करने वाली बात यह है कि सभी इस डांस को बड़े ही मजे से बैठकर एन्जॉय कर रहे हैं. इस वीडियो पर जो रिएक्शन आ रहे हैं, उसे पढ़ने के बाद आप यकीनन हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "मैंने अभी क्या देखा. ऐसा कौन करता है". तो एक अन्य ने लिखा, "इन्हें खुशी है या दुख". एक और यूजर लिखते हैं, "मुझे लगा शादी हो रही है". वहीं एक और यूजर लिखते हैं, "दादाजी की आखिरी ख्वाइश". इस तरह से लोगों के इस वीडियो पर ढेरों पर मजेदार कमेंट्स आए हैं. आपकी क्या राय है इस श्रद्धांजलि पर? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.
इसे भी देखें :अभिनेत्री वाणी कपूर का नया लुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं