सलमान खान (फाइल फोटो)
मुंबई:
सलमान खान हिट एंड रन मामले की सुनवाई कर रहे बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार से फैसला लिखने की शुरुआत की। मंगलवार को फैसला आने की संभावना है। बांद्रा में साल 2002 में हुई सड़क दुर्घटना में दोषी सलमान खान ने सत्र अदालत के फैसले को चुनौती दी है। इसी साल 6 मई को सत्र अदालत ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी।
गवाहों को सबूतों की अहमियत बताई
जस्टिस एआर जोशी ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों का जिक्र किया। शुरुआत दोनों पक्षों द्वारा पेश किए गए गवाहों और सबूतों को न्याय की कसौटी पर कसा गया। कोर्ट ने गवाहों को सबूतों की केस के लिए अहमियत बताई। फैसला लिखने का काम मंगलवार को भी होगा और इसी दिन फैसला आने की संभावना है।
सलमान खान पर आरोप
सलमान खान पर शराब पीकर कार चलाने और फिर फुटपाथ पर कार चढ़ाने का आरोप साबित हुआ था। उस दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि 4 जख्मी हो गए थे। सलमान की तरफ से तर्क दिया गया था कि कार वह खुद नहीं बल्कि ड्राइवर चला रहा था। अदालत ने यह तर्क नहीं माना। अपनी बात को साबित करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में सलमान ने उस समय कार में मौजूद कमाल खान को गवाह बनाने की पेशकश की थी लेकिन अदालत ने मना कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से दलीलें पूरी हो चुकी हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सलमान खान, सलमान खान हिट एंड रन मामला, बॉम्बे हाईकोर्ट, फैसला, Salman Khan, Hit And Run Case, Decision, Bombay High Court