पटना:
बिहार शिक्षा बोर्ड की ओर से आज ली जाने वाली मैट्रिक यानी दसवीं की हिंदी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। ये फ़ैसला पूर्णिया में एक परीक्षा केंद्र पर समय से पहले हिंदी का पेपर बांट देने के बाद लिया गया है। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि ये परीक्षा उन्हीं छात्रों के लिए रद्द की गई है, जिन्होंने हिंदी को दूसरी भारतीय भाषा के तौर पर चुना था।
बोर्ड के मुताबिक बाकी परीक्षाओं की सूची वही रहेगी जो पहले थी। बिहार शिक्षा बोर्ड इन दिनों परीक्षा के दौरान खुले आम नकल और लापरवाही के चलते सुर्खियों में है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार बोर्ड, हिंदी परीक्षा, 10वीं की परीक्षा, Bihar Board, Hindi Examination, 10 Exams