विज्ञापन

यूपी से लेकर बिहार और हरियाणा तक, बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट सबसे पहले कहां होता है जारी?

Board Exam Result Dates 2026: बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. तमाम राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जा रहा है. ऐसे में छात्रों को ये जानने में भी दिलचस्पी रहती है कि पिछले साल उनके राज्य का रिजल्ट कब जारी हुआ.

यूपी से लेकर बिहार और हरियाणा तक, बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट सबसे पहले कहां होता है जारी?
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने में ये राज्य हैं सबसे आगे
PTI Image

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर तैयारी शुरू हो चुकी है और फिलहाल लाखों छात्र अपनी डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं. यूपी बोर्ड ने विधानसभा चुनावों के चलते डेटशीट पहले ही जारी कर दी है और इस बार 20 दिन में ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगीं. इसके अलावा बाकी राज्यों के शेड्यूल का भी इंतजार किया जा रहा है. सीबीएसई की तरफ से भी जल्द बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया जा सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि रिजल्ट जारी करने के मामले में कौन से बोर्ड सबसे आगे रहते हैं और इस बार का ट्रेंड क्या हो सकता है. 

बिहार में सबसे पहले रिजल्ट

बिहार में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया जाता है. पिछले कुछ सालों से बिहार शिक्षा बोर्ड की तरफ से रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी किया जा रहा है. इस साल यानी 2026 में जब तमाम राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं खत्म भी नहीं हुई थीं, तब 23 मार्च को ही बिहार में 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया. इसके बाद 29 मार्च को 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया. 

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

बिहार की तरह राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं भी फरवरी में शुरू हुईं और रिजल्ट मार्च में जारी हो गया. 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया गया, जबकि 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च जो रिलीज हुआ. 10वीं में 94% से ज्यादा छात्र पास हुए, वहीं 12वीं में 97 प्रतिशत से ज्यादा छात्र पास हुए थे. 

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक साथ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी थी. 10वीं में 73.42% छात्र पास हुए, वहीं 12वीं में पास पर्सेंट 76.01% प्रतिशत रहा. इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया था कि ये पिछले 16 सालों में सबसे अच्छा रिजल्ट रहा है. 

यूपी बोर्ड ने अप्रैल में जारी किया रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा में 50 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होते हैं. इस बार यूपी शिक्षा बोर्ड की तरफ से 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया. हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी. 10वीं में कुल 90.42% छात्र पास हुए, वहीं 12वीं का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा. इस बार फरवरी में ही परीक्षाएं खत्म हो रही हैं, ऐसे में रिजल्ट मार्च 2027 के आखिर तक जारी किया जा सकता है. 

हरियाणा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

हरियाणा में 2026 की परीक्षा का रिजल्ट थोड़ी देरी से जारी किया गया. यहां 12 मई 2026 को 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था, वहीं 10वीं के नतीजे 14 मई को आए. 10वीं में कुल 89.60% छात्रों ने बाजी मारी, 12वीं का पासिंग पर्सेंट 84.67% रहा. 

CBSE ने कब जारी किया था रिजल्ट?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) की तरफ से इस बार 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाई गई थीं. ऐसे में 10वीं का रिजल्ट जल्दी जारी किया गया था. बोर्ड ने 15 अप्रैल को 10वीं का रिजल्ट जारी किया. इसके बाद 13 मई 2026 को 12वीं के नतीजे भी जारी कर दिए गए. इस बार भी सीबीएसई में लड़कियों ने ही बाजी मारी थी. 

यह भी पढ़ें | JEE Advanced में तीसरा अटेंप्ट लाने की तैयारी, जानें किसे फायदा और किसे नुकसान

यह भी पढ़ें | CBSE Class 10 के साइंस एग्जाम का नया नियम, गलत सेक्शन में आंसर लिखा तो मिलेंगे 'Zero' नंबर, सैंपल पेपर जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Exam, Board Exam Result, Board Exam Result 2026, Bihar Board Exam Result, Board Exam Result Dates 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com