विज्ञापन

पाकिस्तान कनेक्शन जांच का सिर्फ 1% सामने आया... गौरव गोगोई को लेकर फिर बरसे हिमंता बिस्‍वा सरमा

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को लेकर कहा कि यह मत समझिए कि यह जांच किसी एक व्यक्ति के खिलाफ है, यह एक पूरे तंत्र के खिलाफ है.

पाकिस्तान कनेक्शन जांच का सिर्फ 1% सामने आया... गौरव गोगोई को लेकर फिर बरसे हिमंता बिस्‍वा सरमा
  • असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर एक बार फिर पाकिस्तान से संबंध होने का आरोप लगाया.
  • सरमा ने बताया कि असम पुलिस पूरी तंत्र के खिलाफ जांच कर रही है, न कि केवल एक व्यक्ति के खिलाफ.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच एक वैश्विक साजिश का हिस्सा है और अभी इसका केवल एक प्रतिशत हिस्सा सामने आया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिवसागर/सोनारी (असम):

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के खिलाफ लगातार हमलावर हैं. सरमा ने गोगोई पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि उनके पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच में देश को कमजोर करने की एक वैश्विक साजिश का अब तक केवल एक प्रतिशत हिस्सा ही सामने आया है. सरकारी कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरमा ने कहा कि असम पुलिस किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे तंत्र के खिलाफ जांच कर रही है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी के पाकिस्तान से सीधे संबंध हैं.

हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कहा, “यह एक बेहद संवेदनशील जांच है. इसे केवल असम की राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए. यह एक वैश्विक साजिश है.”

ये भी पढ़ें: गौरव गोगोई पाकिस्तानी एजेंट हैं, हिम्मत है तो मेरे खिलाफ केस करें, CM हिमंता बिस्वा सरमा

एक व्‍यक्ति नहीं, पूरे तंत्र के खिलाफ जांच: सरमा 

उन्होंने आगे कहा, “यह मत समझिए कि यह जांच किसी एक व्यक्ति के खिलाफ है, यह एक पूरे तंत्र के खिलाफ है. हमने जो कुछ किया है, वह सिर्फ एक प्रतिशत है, क्योंकि हम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, भारत सरकार से जुड़ा डेटा जुटा नहीं सके और न ही इंटरपोल का सहयोग ले पाए.”

वहीं सोनारी में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया जब भी होगी “बहुत व्यापक और पूरी तरह से सही तरीके से” होगी.

ये भी पढ़ें: असम CM के 'मियां' वाले बयान पर विपक्ष का हमला, हिमंता बोले- ये मेरे नहीं कोर्ट के शब्द

चुनाव के बाद राज्‍य में SIR कराएंगे: सरमा

सरमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में एसआईआर कराया जाएगा. फिलहाल असम में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण (एसआर) जारी है.

उन्होंने कहा, “यहां एसआईआर बहुत व्यापक और सही तरीके से किया जाएगा. मैंने निर्वाचन आयोग से अब भी एसआईआर कराने का अनुरोध किया था, लेकिन राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) का प्रकाशन न होने के कारण आयोग ने एसआर कराया.”

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com