विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2025

हिमाचल में बारिश का कहर, गोहर स्यांज में 9 लोग बहे, बाड़ा में 6 दबे

ग्राम पंचायत अनाह में जल स्तर बढ़ने से उप स्वास्थ्य केंद्र, दो गौशालाएं समेत कई मवेशियों के बहने की सूचना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटिकरी में स्थित हाइड्रो प्रोजेक्ट के बांध टूटने का भी समाचार है.

  • हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण दो मकान बहे
  • पंगलियुर गांव में 9 लोग लापता हैं, जो बह गए
  • बाड़ा पंचायत में एक ढहे मकान में 6 लोग दबे हैं, चार को सुरक्षित निकाला गया
  • जल स्तर बढ़ने से अनाह में उप स्वास्थ्य केंद्र और गौशालाएं प्रभावित हुई हैं
मंडी:

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रात भर हुई भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग स्थानों पर दिल दहलाने वाली घटनाएं हुई हैं. उप मंडल गोहर की ग्राम पंचायत स्यांज के पंगलियुर गांव में दो मकान बह गए, जिसमें कम से कम 9 लोगों के बहनें की खबर है. वहीं, ग्राम पंचायत बाड़ा में एक मकान ढहने से 6 लोग दब गए हैं.

ग्राम पंचायत अनाह में जल स्तर बढ़ने से उप स्वास्थ्य केंद्र, दो गौशालाएं समेत कई मवेशियों के बहने की सूचना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटिकरी में स्थित हाइड्रो प्रोजेक्ट के बांध टूटने का भी समाचार है. हालांकि, अभी इसकी अधिकारीकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. जिससे बाखली खड्ड के जल स्तर में वृद्धि होने से बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है. बिजली रात से गुल पड़ी है तथा सराज में संचार व्यवस्था पूरी तरह से चरमाई है.

कार्यकारी एसडीएम गोहर कृष्ण कुमार ने बताया कि पंगलियुर गांव में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है. जबकि ग्राम पंचायत बाड़ा में एक मकान ढहने से 6 लोग दब गए हैं. इनमें से 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. मलबे में दबे अन्य एक बुजुर्ग महिला और एक लड़के का रेस्क्यू जारी है. प्रशासन ने बताया कि बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है और जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा. दोनों घटनाओं में बचाव कार्य के लिए टीमें तैनात की गई हैं.

गोहर प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पदम सिंह (75) पुत्र देवी सिंह गांव बागा स्यांज त0 चच्योट जिला मंडी व उसकी पत्नी देवकु देवी (72) व इसके साथ ही दूसरे परिवार में झाबे राम (50) पुत्र गोकल गांव पंगलियुर स्यांज जिला मंडी व उसकी पत्नी पार्वती देवी (42), सुरमी देवी (70) पत्नी गोकल, इंद्र देव (29) पुत्र झाबे राम, उमावती (28) पत्नी इंद्र देव, कुमारी कनिका (9) पुत्री इंद्र देव, गौतम (7) पुत्र इंद्र देव इस दर्दनाक घटना में बह गए है.

जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों में झाबे राम और पदम सिंह के परिवारों के मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए. झाबे राम के परिवार के सात सदस्य, जबकि पदम सिंह और उनकी पत्नी देवकु देवी भी अपने मकान सहित लापता बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर तबाही का मंजर बना हुआ है घर का लेंटर ज्युनी खड़ में दिख रहा है और प्रभावित घरों का कोई नामोनिशान शेष नहीं बचा है.

प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी है और एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हालात और भी गंभीर बने हुए हैं, जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां भू-संवेदनशीलता अधिक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh Rain Alert, Mandi Cloud Burst, Cloudburst In Mandi, Himachal Pradesh Cloudburst
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com