इस साल भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश की टूरिज्म इंडस्ट्री (Himachal Pradesh Tourism) बुरी तरह प्रभावित हुआ है. धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक कई स्थानों पर नेशनल हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. केवल धर्मशाला में बारिश के कारण 6 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है, जो अभी और बढ़ सकता है क्योंकि कई विभागों से रिपोर्ट आनी बाकी है.
पिछले सालों की तुलना में हो रही ज्यादा बारिश
धर्मशाला के एक होटल व्यवसायी प्रेम सागर ने कहा, “मॉनसून का मौसम चल रहा है और यह लगभग 90 दिनों तक चलेगा. हम अभी मॉनसून सीज़न के बीच में हैं. इस साल मॉनसून (Monsoon SDeason) सही समय पर शुरू हुआ लेकिन पिछले सालों की तुलना में ज्यादा बारिश (Himachal Rains) हो रही है. कई स्थानों पर अनियोजित निर्माण के चलते जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे काफी परेशानी हो रही है.”
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रेम सागर ने कहा कि यहां मानसून सीजन के महज तीस दिनों में ही धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक नेशनल हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है.
धर्मशाला में अबतक 6 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान
धर्मशाला के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा, "धर्मशाला को बारिश के लिए भी जाना जाता है, लेकिन इस साल बारिश ने यहां सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है. धर्मशाला में 6 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और यह और भी बढ़ सकता है क्योंकि अभी तक कई विभाग की रिपोर्ट नहीं आई है."
धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त
धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है और एनएच अधिकारियों द्वारा सावधानी के साइनबोर्ड लगाए गए हैं. उन्होंने कहा, "धर्मशाला-मैक्लोडगंज का एक अन्य दूसरी रूट खड़ा डांडा रोड भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है. इन सबके बीच, ट्रैवल इंडस्ट्री भी बुरी तरह प्रभावित हुई है और बहुत कम टूरिस्ट धर्मशाला आ रहे हैं."
मॉनसून ने अब तक 187 लोगों की ली जान
इस बीच, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार को कहा कि 24 जून को हिमाचल प्रदेश में दस्तक देने के बाद से अब तक मॉनसून ने 187 लोगों की जान ले ली है. हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के अनुसार, अब तक 34 लोग लापता हैं और 215 लोग घायल हुए हैं. राज्य में 702 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं.
अब तक 5620.22 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान
इसके अलावा 7161 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. बारिश और बाढ़ के कारण 241 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जबकि 2218 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इस सब के बीच अब तक 5620.22 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. एचपीएसडीएमए ने कहा, ''राज्य में भूस्खलन की 72 घटनाओं के अलावा अचानक बाढ़ की 52 घटनाएं हुई हैं.'' तीन नेशनल हाईवे सहित 650 से अधिक सड़कें बंद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं