विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2022

हिमाचल प्रदेश: मंडी में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 14 लोगों की मौत की आशंका

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मंडी में शुक्रवार रात मंडी-कटोला-प्रसार मार्ग पर बाघी नाले में एक लड़की का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बरामद किया गया.

कई जगहों पर भूस्खलन के कारण मंडी जिले की कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं. (फाइल इमेज)
मंडी:

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोगों के भी मारे जाने की आशंका है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के चंबा जिले में भी शनिवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद एक मकान ढहने से उसमें रह रहे तीन लोगों की मौत हो गई.

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मंडी में शुक्रवार रात मंडी-कटोला-प्रसार मार्ग पर बाघी नाले में एक लड़की का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बाढ़ में लड़की के परिवार के पांच सदस्यों के भी बह जाने की खबर है. विभाग के अनुसार, बादल फटने के बाद कई परिवारों ने बागी से पुराने कटोला क्षेत्र के बीच स्थित अपने घरों को छोड़ दिया और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली.

ये भी पढ़ें- मकान मालिक ने शराब नहीं पीने के लिए कहा तो किराएदार ने हथौड़े से कर डाला कत्ल, फिर सेल्फी लेकर हुआ फरार

अधिकारियों ने बताया कि गोहर विकास खंड के काशान गांव में भूस्खलन के बाद एक परिवार के आठ सदस्यों के भी उनके घर के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. विभाग के मुताबिक, अचानक आई बाढ़ और कई जगहों पर भूस्खलन के कारण मंडी जिले की कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं.

अधिकारियों ने बताया कि बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामाथच में अचानक आई बाढ़ के बाद घरों और दुकानों में पानी घुस जाने के कारण कई ग्रामीण वहां फंस गए हैं, जबकि दर्जनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

VIDEO: बिलकिस के दोषियों की रिहाई की सिफारिश करने वाले कौन हैं? जानिए

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh, Mandi District, Landslides, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com