विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

केदारनाथ घाटी में हेलीकॉप्‍टर सेवाएं शुरू, नियमों का उल्‍लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

रविवार को उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी. हेलीकॉप्टर ने सुबह 5:17 बजे गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी और केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था.

केदारनाथ घाटी में हेलीकॉप्‍टर सेवाएं शुरू, नियमों का उल्‍लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार को एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
केदारनाथ:

केदारनाथ घाटी में एक बार फिर से हेलीकॉप्‍टर सेवाएं शुरू कर दी गई हैं. रविवार को केदारनाथ में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया था. जिसके बाद हेलीकॉप्‍टर सेवाएं बंद कर दी गई थी. इस दर्दनाक हादसे में आर्यन एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर में सवार सभी सातों लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी. बता दें केदारनाथ घाटी में  लगातार कई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं हुई हैं, जो कई तरह के सवाल खड़े कर रही है. पिछले 14 सालों में 13 हादसों में 41 लोगों की जान गई है. 

केदारनाथ धाम में बड़ी हेली दुर्घटनाएं

  • 25 जून, 2013, एमआई-17 हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त, 21 जवानों की मौत
  • 28 जून 2013 केदारनाथ से दो किमी आगे गरुड़चट्टी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत
  • 18 अक्तूबर 2022 को केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा गरूडचटटी के पास पहाड़ी से टकराने से हेलीकप्टर क्रैश, 7 की मौत,
  • 15 जून 2025 केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेली गौरी माई खर्क के पास क्रैश, सात की मौत

रविवार की घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक की थी तथा हेलीकॉप्टर हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने के अलावा हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय के लिए ‘कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर' स्थापित करने के भी निर्देश दिए थे.

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा था कि सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी. उन्होंने कहा था, ‘‘चार धाम में सेवा दे रहे सभी हेली ऑपरेटर एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटर के साथ बैठक के बाद ही हेली सेवा को शुरू किया जाएगा.''

आर्यन एवियेशन पर मुकदमा दर्ज

रविवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे के संबंध में उत्तराखंड सरकार ने आर्यन एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है . गौरीकुंड और त्रियुगीनारायण के बीच गौरीमाई खर्क के जंगलों में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हुई दुर्घटना में, हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Helicopter Services Kedarnath, Kedarnath Helicopter, Kedarnath Helicopter News, Kedarnath Helicopter Services Started
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com