गुजरात में मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण भारी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. मूसलाधार बारिश की वजह से राज्य के कई शहरों में पानी भर गया है. बारिश इतनी ज्यादा हुई है कि कई जगहों पर कारें तक डूब गईं हैं. बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित राजकोट, सूरत और गिर सोमनाथ जैसे जिले हुए हैं. इन जिलों में कुछ घंटों के भीतर ही 300 मीमी की बारिश दर्ज की गई है. भारी बारिश की वजह से हुए जलजमाव को देखते हुए प्रभाविक इलाकों से 70 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.
मंगलवार को हुई तेज बारिश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि तेज बारिश की वजह से कई जगहों पर सड़क पर पार्क की गई गाड़ियां जिनमें कारें भी शामिल हैं, पानी में डूब चुकी हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Gujarat | Severe waterlogging in Dhoraji city of Rajkot district due to incessant rainfall. (18.07)
— ANI (@ANI) July 18, 2023
Around 300 mm of rainfall has been recorded in the last few hours. 70 people have been shifted to safer places. pic.twitter.com/oaf5Z03q5R
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) के अनुसार, गिर सोमनाथ जिले के सूत्रपाड़ा तालुका में सबसे अधिक बारिश हुई, मंगलवार सुबह 6 बजे से केवल 14 घंटों में 345 मिमी, जबकि राजकोट जिले के धोराजी तालुका में इसी दौरान 250 मिमी बारिश दर्ज की गई.
सूरत में भारी बारिश हुई है, दिन के दौरान लगभग 104 मिमी बारिश दर्ज की गई. जूनागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश हुई है. जिसका असर जनजीवन पर भी पड़ा है. राज्य सरकार फिलहाल हालात पर नजर बनाए हुए है.मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद राज्य सरकार ने एक बयान में कहा, पानी के भारी प्रवाह के कारण, गुजरात के 206 जलाशयों में से 43 को हाई अलर्ट पर रखा गया है, 18 अलर्ट मोड पर हैं, और अन्य 19 के लिए चेतावनी जारी की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं