विज्ञापन

उत्तराखंड में मॉनसून से 2 दिन भारी बारिश, देहरादून, बागेश्वर से टिहरी, चमोली तक IMD अलर्ट 

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. टिहरी, पौड़ी, नैनीताल ,बागेश्वर, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में भारी बारिश का येलो अलर्ट है.

उत्तराखंड में मॉनसून से 2 दिन भारी बारिश, देहरादून, बागेश्वर से टिहरी, चमोली तक IMD अलर्ट 
Rain in Uttarakhand
नई दिल्ली:

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है. उत्तराखंड में मॉनसून पहुंचने के बीच उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. देहरादून,टिहरी, पौड़ी, नैनीताल ,बागेश्वर में 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड में मॉनसून ने अपनी दस्तक दे दी है, 30 जून को मानसून उत्तराखंड में पहुंच गया है उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मानसून उत्तराखंड में पहुंच गया है. उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र 1 जुलाई और 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे में उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

मॉनसून में 10 दिन की देरी

पिछले डेढ़ महीने से उत्तराखंड में प्रचंड गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा था. हालत यह थी कि दिन में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था. तापमान 4 डिग्री तक बढ़ा हुआ था. उमस और गर्मी इतनी ज्यादा थी कि आम लोगों की हालत काफी खराब हो रही थी. सभी इस बात का इंतजार कर रहे थे कि उत्तराखंड में कब मॉनसून दस्तक देगा, क्योंकि 22 जून के आसपास मानसून की संभावना जताई जा रही थी. इस बार मानसून लगभग 8 से 10 दिन देरी में उत्तराखंड में पहुंचा है. 

उत्तराखंड में बारिश की कमी

उत्तराखंड में अगर जून के महीने में बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो 1 जून 2026 से 29 जून 2026 माइनस 37% बारिश कम हुई है. जून के महीने में सामान्य तौर पर 176.8 प्रतिशत बारिश होती है लेकिन इस बार ज्यादा गर्मी होने के कारण बारिश 112.3% थी दर्ज की गई. वही जून के आंकड़ों में अल्मोड़ा में माइनस 22%, चमोली में माइनस 18% ,चंपावत में माइनस 45% ,देहरादून में माइनस 47% ,पौड़ी में -58% , टिहरी में माइनस 12%, हरिद्वार में माइनस 79% ,नैनीताल में - 46%, पिथौरागढ़ में माइनस 37% ,रुद्रप्रयाग में माइनस 46%, उधम सिंह नगर में माइनस 59% ,और उत्तरकाशी में - 21% बारिश कम दर्ज की गई, वही उत्तराखंड के 13 जिलों में सिर्फ एकमात्र बागेश्वर जिला है जहां पर बारिश 4% ज्यादा रिकॉर्ड की गई.

देहरादून में आज का मौसम

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि 30 जून को उत्तराखंड में मानसून आ चुका है. कई हिस्सों में लगातार बारिश हुई है. इसके अलावा उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे के लिए यानी 1 जुलाई और 2 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 1 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ओरिजिनल मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया है.

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के टिहरी, पौड़ी, नैनीताल ,चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 2 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून ,टिहरी, पौड़ी, नैनीताल ,बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में  2 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में मॉक ड्रिल

उत्तराखंड में मानसून सीजन को देखते हुए 2 जुलाई को  मॉक ड्रिल किया जाएगा. सभी 13 जिलों में मानसून के दौरान आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने के लिए राज्य के अलग-अलग 66 स्थानों पर मॉक ड्रिल होगी. खास बात यह है कि जिन स्थानों पर यह ड्रिल आयोजित की जा रही है, उनमें से 95 प्रतिशत स्थान नए हैं. आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि  कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल एक अभ्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता, त्वरित निर्णय क्षमता तथा समन्वित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना है. उन्होंने कहा कि प्रभावी आपदा प्रबंधन की आधारशिला पूर्व तैयारी है. यदि सभी विभाग समय रहते अपनी व्यवस्थाओं का परीक्षण एवं सुधार कर लें तो किसी भी आपदा के दौरान जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Rain Alert, Rain Alert In Uttarakhand, Dehradun Rain, Dehradun Weather, IMD Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com