विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2015

दिल्ली में तेज बारिश, कई जगहों पर ट्रैफिक धीमा

Also Read in
दिल्ली में तेज बारिश, कई जगहों पर ट्रैफिक धीमा
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सामान्य तापमान दो डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा होने से सड़क यातायात पर असर पड़ा और ट्रैफिक काफी धीमा रहा।

सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में मुख्य तौर पर बादल रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश पड़ सकती है।" दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8:30 बजे तक छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वातावरण में 92 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बारिश, दिल्ली में बारिश, मॉनसून बारिश, दिल्ली ट्रैफिक, Rain, Delhi Rain, Monsoon Rain, Delhi Traffic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com