मुंबई की आरे कॉलोनी में आज भारी पुलिस बल की तैनाती रही. एनडीटीवी इंडिया की पड़ताल में अंदर कई जगहों पर पेड़ों की कटाई छंटाई देखी गयी. आरे बचाओ मुहिम के लोगों को नोटिस दिया गया और कारशेड के पास जाने से रोका भी गया. चार लोग हिरासत में लिए गए. जिनमें से दो को लाइव कैमरा के सामने ही हिरासत में लिया गया. वनराय पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को तबरेज सैय्यद और जयेश भिसे को सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस दिया था, जिसमें उन्हें आरे में मेट्रो कार शेड के निर्माण का विरोध करने के लिए अवैध रूप से एकत्र होने से रोका गया था.
उन्होंने कहा कि इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ाने के साथ बैरिकेड लगाए गए हैं और सड़कों को या तो बंद कर दिया गया है या मार्ग में बदलाव किया गया है. प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, आरे कॉलोनी इलाके में सिर्फ निवासियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है और पुलिस बाहर से आने वाले लोगों को रोक रही है. सोशल मीडिया पर आरे में पेड़ों को गिराने और काटने का एक वीडियो प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रसारित किया जा रहा है. एक अधिकारी ने कहा कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम ने पेड़ों की कटाई के कारण वहां से चलने वाली कुछ बसों के मार्ग में परिवर्तन किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कारशेड के भीतर जेसीबी की हरकत भी देखने को मिली. पुलिस कैमरे पर कुछ भी रिकॉर्ड करने से रोकती रह. बताते चलें कि महाराष्ट्र में जब फडणवीस सरकार थी, तब इस इलाके में मेट्रो कारशेड बनाने के लिए क़रीब 2500 पेड़ काटे जाने की बात थी. आरे को लेकर कोर्ट में लम्बी लड़ाई लड़ रहे पर्यावरणविद दावा करते रहे हैं कि फ़िलहाल क़रीब 200 पेड़ कटे हैं, कारशेड के निर्माण में क़रीब 2000 पेड़ और काटे जाएंगे.
ये भी पढ़ें-
- 'जोहार नमस्कार...' कह पहली आदिवासी राष्ट्रपति ने किया देश का अभिवादन- भाषण की बड़ी बातें
- हम चाहते हैं 2024 में बसपा के साथ चुनाव लड़ें : NDTV से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर
- विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला : UP सरकार और इलाहाबाद HC को SC की फटकार
Video : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी गई विदाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं