विज्ञापन

बाल-बाल बची जान! गुरुग्राम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरा भारी सरिया, कार की छत फाड़कर अंदर घुसा

गुरुग्राम में एक लोहे का सरिया कार की छत पर गिरता है और उसे चीरते हुए सीधे ड्राइवर की सीट तक पहुंच जाता है. यह घटना बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी.

बाल-बाल बची जान! गुरुग्राम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरा भारी सरिया, कार की छत फाड़कर अंदर घुसा
सरिय कार पर आ गिरा
  • गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से लोहे का सरिया कार पर गिरा था.
  • सरिया कार की छत को चीरता हुआ ड्राइवर की सीट तक पहुंच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
  • हादसे के वक्त कार में केवल ड्राइवर था, पैसेंजर सीट खाली होने से कोई हताहत नहीं हुआ.

गुरुग्राम के निर्माणाधीन गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया. चिल्हड़ स्टॉप के पास तेज आंधी के दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर से लोहे का सरिया नीचे गुजर रही एक कार पर आ गिरा. सरिया गाड़ी की छत को चीरते हुए अंदर सीट तक पहुंच गया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

हादसे के वक्त कार में केवल ड्राइवर सवार था और गनीमत रही कि पैसेंजर सीट खाली थी, वरना बड़ा जान नुकसान हो सकता था. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इसे लेकर निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक लोहे का सरिया कार की छत पर गिरता है और उसे चीरते हुए सीधे ड्राइवर की सीट तक पहुंच जाता है. यह घटना बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी. अगर ड्राइवर के पास वाली सीट पर कोई व्यक्ति बैठा होता, तो सरिया सीधे उसके सिर से टकरा सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर यह सरिया कहां से आया और कैसे गिरा. क्या यह निर्माणाधीन फ्लाईओवर या पुल से टूटकर नीचे गिरा, इसको लेकर अब जांच की जरूरत है.

ये भी पढ़ें : क्या 20 लाख के शेयरों और वियतनाम ट्रिप ने ली ट्विशा की जान ? अब गिरिबाला-समर्थ से आमने-सामने होगी पूछताछ

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Accident, Iron Rods Fell From Flyover, Gurugram Pataudi Rewari Highway, Under-construction Flyover Accident, Iron Rods Fell On Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com