केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health ministry) ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने ऐसे किसी भी कोविड-19 टीके (Covid Vaccine) के निर्यात पर प्रतिबंध (Vaccine Export Ban) नहीं लगाया है, जिनके सीमित आपातकालीन इस्तेमाल की औषधि नियामक मंजूरी दे चुका है. मंत्रालय ने मीडिया से इस प्रकार की गलत सूचनाओं के फैलने से रोकने का आग्रह करते हुए यह बात कही है. भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने रविवार को, सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute of India) द्वारा बनाए गए ऑक्सफॉर्ड कोविड-19 टीके 'कोविडशील्ड' और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) द्वारा तैयार स्वदेशी टीके 'कोवैक्सीन' के देश में इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी, जिसके साथ ही विशाल टीकाकरण अभियान का रास्ता साफ हो गया था.
भारत में COVID-19 के UK म्यूटैन्ट स्ट्रेन के 20 नए केस आए सामने, कुल आंकड़ा 58 हुआ
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ''केन्द्र सरकार ने किसी भी कोविड-19 टीके के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाया है और यह बात बिल्कुल स्पष्ट हो जानी चाहिये.'' उन्होंने कहा, ''केन्द्र सरकार कहने का मतलब तीन मंत्रालयों स्वास्थ्य मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय से संबद्ध उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग और विदेशी व्यापार महानिदेशालय से है, जो ऐसी परिस्थितियों में फैसले ले सकते हैं.''
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भूषण ने कहा, ''लेकिन इनमें से किसी ने भी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. लिहाजा मीडिया से हमारा अनुरोध है कि इस प्रकार की गलत जानकारी को फैलने से रोकने के प्रयास करें.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं