प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दो मई और बुधवार तीन मई को कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे. पीएम मोदी मंगलवार को तीन जनसभा और एक रोड शो करेंगे. इसके बाद बुधवार को कुछ जन सभाएं होने की भी योजना है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए इस समय सभी पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं. कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होने जा रहे हैं और परिणाम 13 मई को आएंगे.
पीएम मोदी की मंगलवार को पहली जनसभा सुबह ग्यारह बजे चित्रदुर्गा में होगी. दोपहर एक बजे होसपेट में और पौने तीन बजे सिंधानुर में जनसभा होगी. शाम पांच बजे कलबुर्गी में रोड शो भी करेंगे. बुधवार सुबह ग्यारह बजे मुदाबिदरे में पहली सभा होगी, फिर सवा एक बजे अंकोला और सवा तीन बजे बेलहोंगल में जनसभा को पीएम मोदी संबोधित करेंगे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
कर्नाटक में भाजपा का घोषणापत्र ‘विकास केंद्रित': मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र की सराहना करते हुए इसे 'विकास केंद्रित' करार दिया और कहा कि यह राज्य में पिछले चार साल में पार्टी की सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा तय करेगा. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को बेंगलुरु में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया. इसमें वादा किया गया है कि पार्टी यदि सत्ता में लौटती है, तो वह इसे एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाएगी.
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि कर्नाटक चुनाव उनके बारे में नहीं है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस आरोप को लेकर यह बात कही कि कांग्रेस की ओर से उन्हें 91 बार अपशब्द कहे गए. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हें अपने बारे में बात करने के बदले कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के काम और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए. उन्होंने यहां तुमकुरु जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आप (प्रधानमंत्री मोदी) कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए आते हैं, लेकिन आप कर्नाटक के बारे में नहीं बोलते हैं. आप अपने बारे में बोलते हैं. आपको यह बताना चाहिए कि आपने पिछले तीन साल में कर्नाटक में क्या किया? आपको अपने भाषणों में इस बारे में बताना चाहिए कि अगले पांच साल में आप क्या करेंगे, आप युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए क्या करेंगे?"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं