प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
बीएसएफ के एक हवलदार ने सब इंस्पेक्टर को मारी गोली मार दी और फिर आत्महत्या कर ली. यह घटना आज सुबह 6:30 बजे राजस्थान में पाक सीमा पर रेणुका चेकपोस्ट पर हुई.
बताया जाता है कि बीएसएफ की 125वीं बटालियन के हवलदार की सब इंस्पेक्टर से कहासुनी हो गई. यह विवाद गेट खोलने को लेकर हुआ. हवलदार ने गुस्से में आकर एसआई को रायफल से गोली मार दी. इससे एसआई की मौके पर ही मौत हो गई.
हवलदार ने एसआई को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. इससे उसकी भी मौत हो गई. बीएसएफ ने मामले की जांच का आदेश दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BSF, Sub-inspector Killed, Havildar Commits Suicide