विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2019

पीने के पानी के लिए तरस रहे परिवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगी सुसाइड करने की इजाजत

हाथरस में एक व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है क्योंकि उन्हें पीने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है.

पीने के पानी के लिए तरस रहे परिवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगी सुसाइड करने की इजाजत
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • एक व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
  • परिवार ने आत्महत्या करने की मांगी अनुमति
  • परिवार को पीने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा
यूपी:

हाथरस में एक व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखकर आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है क्योंकि उन्हें पीने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है. हाथरस जिला के हासयान ब्लॉक में एक किसान चंद्रपाल सिंह क्षेत्र में खारा पानी आने की शिकायत करने के लिए कई दिनों से सरकारी अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, "हम ये पानी नहीं पी सकते. मेरी बेटियां जब भी ये पानी पीती हैं, उन्हें उल्टी हो जाती है. पानी में ज्यादा नमक होने के कारण फसलें भी नष्ट हो रही हैं. अपने परिवार को बोतलबंद पानी पिलाने की मेरी हैसियत नहीं है. मेरी गुजारिशों से अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही और अब मैंने प्रधानमंत्री से अपना और अपनी नाबालिग बेटियों का जीवन खत्म करने की अनुमति मांगी है."

GoAir के कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो मम्मी, मैं...'

क्षेत्र के बाकी लोग भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं. एक स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने कहा, "पानी इतना खारा है कि जानवर तक ये पानी नहीं पीते. पीने योग्य पानी लाने के लिए हम लोगों को तीन से चार किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता है." अधिकारियों से जब इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने इस समस्या के प्रति कोई जानकारी ना होने की बात कही. (इनपुट:भाषा)

Video: तीन तलाक़ बिल को कैबिनेट ने मंज़ूरी दी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hathras Family, PM Modi, Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com