विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर साढ़े तीन साल का मासूम हादसे का शिकार, मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था परिवार

मृतक मासूम का परिवार गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन करके लौट रहा था. झुंझुनू (राजस्थान) के खेतड़ी की ओर जाते वक्त हादसा हो गया.

नेशनल हाईवे पर साढ़े तीन साल का मासूम हादसे का शिकार, मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था परिवार

हरियाणा के रेवाड़ी में नेशनल हाईवे-371 पर हादसे में मासूम की जान चली गई. हादसा नारनौल बाईपास के पास हुआ और साढ़े तीन साल का आयुष तेज रफ्तार का शिकार हो गया. आयुष का परिवार गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन करके लौट रहा था. परिवार झुंझुनू (राजस्थान) के खेतड़ी की ओर रवाना हुआ था. इसी दौरान, रास्ते में परिवार की एक महिला की तबीयत बिगड़ी. गाड़ी सड़क किनारे रोकी और महिला को गाड़ी से बाहर निकली. इसके बाद आयुष भी कार से बाहर आ गया. तभी पीछे पीछे से आ रही दो तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आ रही थी. 

ओवरटेक करने के चलते हादसा

दोनों कारों में आगे निकलने की होड़ मची हुई थी. ओवरटेक करने के दौरान एक कार ने सड़क किनारे खड़े साढ़े तीन वर्षीय मासूम आयुष को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में आयुष की मौके पर ही मौत हो गई. 

आरोपी की तलाश जारी

घटना के बाद परिवार सदमे में है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Rewari News, Road Accident, National Highway 371, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com