विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

प्रद्युम्न हत्याकांड पर एसआईटी की जांच होने से पहले ही सीबीआई को सौंप दिया गया : हरियाणा पुलिस

केंद्रीय जांच एजेंसी ने हत्या के सिलसिले में स्कूल के 11 वीं कक्षा के छात्र को पकड़ा है और कहा है कि बस कंडक्टर अशोक कुमार के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है. इसके बाद यह बयान आया है

Also Read in
प्रद्युम्न हत्याकांड पर एसआईटी की जांच होने से पहले ही सीबीआई को सौंप दिया गया : हरियाणा पुलिस
प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सीबीआई ने 11वीं के छात्र को गिरफ्तार किया है
गुरुग्राम:

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल  स्कूल में दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न  की हत्या के सिलसिले में जांच से बचने के मृतक के परिजनों के आरोपों के बाद स्थानीय पुलिस ने कहा है कि विशेष जांच दल की पड़ताल समाप्त होने से पहले ही यह मामला सीबीआई के हवाले कर दिया गया. केंद्रीय जांच एजेंसी ने हत्या के सिलसिले में स्कूल के 11 वीं कक्षा के छात्र को पकड़ा है और कहा है कि बस कंडक्टर अशोक कुमार के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है. इसके बाद यह बयान आया है. अशोक गुड़गांव पुलिस का इस मामले में एकमात्र आरोपी है.

प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में पकड़े गए छात्र को सहपाठियों ने उद्दंड बताया

कल बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस जांच से बच रही है और केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी बारीकी से परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं तथ्य का पता लगा लिया है.


वीडियो : 11वीं का छात्र गिरफ्तार

गौरतलब है कि गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल परिसर में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हाल ही में हत्या कर दी गयी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ryan International School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com