हरियाणा के पंचकूला में एक मिनी स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में चार बच्चों को गंभीर चोट आई है. सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह स्कूल की मिनी वैन आठ बच्चों को लेकर जा रही थी. वैन सेक्टर-25 पुलिस चौकी के नजदीक से गुजर रही थी. सभी मासूम बच्चे गाड़ी में एक-दूसरे से बातें कर रहे थे.
इसी बीच गाड़ी सड़क पर चलते-चलते अचानक अनियंत्रित होने लगी. वैन ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो वैन को सड़क पर पलटने से नहीं बचा सका. हादसा होते ही गाड़ी में सवार बच्चों ने चीख-पुकार शुरू कर दी. मासूम बच्चों की रोने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर राहगीर इकट्ठा हो गए. वैन में दबे छात्रों को लोगों ने निकालना शुरू किया.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
चश्मदीदों ने तुरंत पास के ही पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल को सूचना दी. इस सड़क हादसे में चार बच्चों के चेहरे, हाथ और पैर में चोट आई है. घायल बच्चों में से दो बच्चों को ओजस अस्पताल, एक को डिस्पेंसरी और एक बच्चे को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.
उधर पुलिस सभी बच्चों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर मामले की जांच में जुट गई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं