विज्ञापन

हरियाणा में ईंधन का 'नो टेंशन', सीएम सैनी ने गिनाए 4,032 सरकारी पंप, बोले- स्टॉक की कोई कमी नहीं

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने ईंधन आपूर्ति पर प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है. उन्होंने बताया कि वैश्विक तनाव और पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के बीच राज्य में हालात बेहतर है. राज्य को हर दिन लगभग 2 लाख गैस सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं.

हरियाणा में ईंधन का 'नो टेंशन', सीएम सैनी ने गिनाए 4,032 सरकारी पंप, बोले- स्टॉक की कोई कमी नहीं
CM Nayab Saini
IANS

CM Nayab Saini News:  वैश्विक तनाव और पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के बीच हरियाणा सरकार ने प्रदेश में ईंधन और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई है.  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाए रखने के लिए सरकार लगातार केंद्र के संपर्क में है.

पेट्रोल-डीजल की रिकॉर्ड बिक्री और गैस का स्टॉक

मुख्यमंत्री ने आंकड़े साझा करते हुए सीएम ने बताया कि वर्तमान में  प्रदेश भर में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रहे हैं. इन पंपों के जरिए राज्य सरकार प्रतिदिन औसतन 4,804 किलोलीटर पेट्रोल और 12,003 किलोलीटर डीजल की बिना रुके बिक्री की जा रही है. 

हर दिन लगभग 2 लाख गैस सिलेंडर की हो रही है स्पलाई

इसी के साथ सीएम ने एलपीजी पर भी राज्य सरकार की स्थिति को स्पष्ट करते हुए जनता को भरोसा दिलाया. उन्होंने आश्वासन देत हुए कहा कि राज्य को हर दिन लगभग 2 लाख गैस सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं, जबकि खपत 1.90 लाख सिलेंडर के करीब है. कमर्शियल सेक्टर के लिए भी सरकार के पास 1.73 लाख सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. अस्पतालों और स्कूलों जैसे आवश्यक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.

PNG के लिए लीज रेट ₹3 लाख से घटकर ₹1,000 हुआ

प्राकृतिक गैस (PNG) को बढ़ावा देने के लिए सीएम सैनी ने एक बड़े नीतिगत बदलाव की घोषणा की है. पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रति किलोमीटर 3 लाख रुपए का लीज रेट लिया जाता था, जिसे अब घटाकर मात्र 1,000 रुपए प्रति किलोमीटर (एकमुश्त) कर दिया गया है. सरकार ने राज्य में 13.33 लाख से अधिक पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है, जिससे घरेलू और औद्योगिक ईंधन की निर्भरता पाइपलाइन पर बढ़ेगी.

जमाखोरी पर राज्य सरकार ही बनी हुई है पैनी नजर

मुख्यमंत्री सैनी ने कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार लगातार जमाखोरों पर पैनी निगाह बनाए हुए है.  साथ ही, उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 'टीम इंडिया' विजन के साथ मिलकर हरियाणा वैश्विक चुनौतियों के बावजूद कीमतों को स्थिर रखने में सफल रहेगा.

यह भी पढ़ें; Haryana Politics: 'चमकते सूरज को धुंधला बता रहे हैं राहुल', अनिल विज बोले- डूबे हुए आदमी के ख्वाब कभी सच नहीं होते

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com