विज्ञापन
Story ProgressBack

हरियाणा की नायब सरकार ने किया कैबिनेट का विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Read Time: 1 min
हरियाणा की नायब सरकार ने किया कैबिनेट का विस्तार,  8 मंत्रियों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे.
चंडीगढ़:

हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने मंगलवार को आठ विधायकों को मंत्री बनाकर पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया.
सैनी और पांच मंत्रियों ने पिछले सप्ताह शपथ ली थी. राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हिसार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कमल गुप्ता ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

कमल गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली. वह पूर्ववर्ती मनोहर लाल मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे.

इसके बाद फरीदाबाद के बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल, महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव, कुरुक्षेत्र के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, भिवानी के बवानी खेड़ा से विधायक बिशंबर सिंह वाल्मीकि और गुरुग्राम के सोहना से विधायक संजय सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
"PM मोदी का भगवान से डायरेक्ट कनेक्शन...", राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, जानिए भाषण की 10 प्रमुख बातें
हरियाणा की नायब सरकार ने किया कैबिनेट का विस्तार,  8 मंत्रियों ने ली शपथ
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामलाः 4 और अभियुक्त गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Next Article
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामलाः 4 और अभियुक्त गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;