शुक्रवार को एनडीटीवी ने हरियाणा के चार शहरों में गरीबों में बंटने वाले 42 हजार मीट्रिक टन गेहूं के खराब होने की खबर दिखाई थी. अब हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग ने कैथल के 5 अधिकारियों से खराब होने वाले गेहूं की भरपाई करने को कहा है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या करोड़ों रुपए की भरपाई इन अधिकारियों से हो पाएगी. कैथल के खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रमोद शर्मा ने कहा कि इस मामले में जो भी नुकसान है वो वहां तैनात अधिकारियों से वसूला जाएगा. नुकसान की रकम 5 लोगों से वसूली जाएगी. इसकी प्रक्रिया हमने शुरु कर दी है.
एनडीटीवी पर खबर चलने के बाद अब खराब गेहूं को यहां से तेजी से हटाया जा रहा है. साथ ही खराब गेहूं के नीलामी की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया गया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस खराब गेहूं की नीलामी 2 रुपए किलो से लेकर 10 रुपए किलो में की गई है. अब इस गेहूं को ट्रकों के जरिए औद्योगिक इस्तेमाल के लिए भेजा जा रहा है. खुद कैथल के बीजेपी विधायक ने खराब होने वाले गेहूं का सही आंकड़ा न देने का आरोप लगाया है.
कैथल से बीजेपी विधायक लीला राम गुर्जर ने कहा कि कैथल में भी बड़ा घोटाला है, यहां भी एक खबर आई थी कि लोग गेहूं में पानी डाल रहे थे, जब उनसे पूछा गया कि क्यों ये पानी डाल रहे है तो बड़े अधिकारी उसे बचा ले गए थे.
हालांकि अब इन खराब हुए गेंहू के बाद FCI ने भी कहा है कि खुले में गेहूं रखने पर पाबंदी लगाई जाएगी. हम उम्मीद करते हैं कि अनाज की बर्बादी को रोकने के लिए जरूरी कदम तुरंत सरकार उठाएगी, जिससे किसान की मेहनत और टैक्स पेयर का पैसा दोनों की बरबादी बचेगी.
ये भी पढ़ें:
* AAP नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर हो कार्रवाई, देश के 100 से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों ने LG को लिखा पत्र
* "बीजेपी के पास 27 साल के शासन का कुछ बताने को नहीं, इसलिए.." : गोपाल इटालिया मामले पर AAP का पलटवार
* बीजेपी, आप और कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कसी कमर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं