विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2017

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सरकारी गौशाला में बदइंतजामी और भूख की वजह 25 गायों की मौत

हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भानी दास मंगला और जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने शुक्रवार शाम गौशाला का दौरा किया और हालत का जायजा लिया.

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सरकारी गौशाला में बदइंतजामी और भूख की वजह 25 गायों की मौत
फाइल फोटो...
  • 'भारी बारिश और चारे की अनुपलब्धा' की वजह से हुई गायों की मौत
  • कई गाएं दलदली भूमि में फंस गई और उनकी मौत हो गई- ग्राम प्रधान
  • कुछ गायों की मौत भूख की वजह से हो गई और कई अन्य बीमार पड़ गईं.
कुरुक्षेत्र: हरियाणा में कुरुक्षेत्र के मथना गांव में एक सरकारी गौशाला में 'भारी बारिश और चारे की अनुपलब्धता' की वजह से कम के कम 25 गांवों की मौत हो गई.

ग्राम प्रधान किरण बाला ने कहा कि लगातार बारिश की वजह से गौशाला में जलभराव हो गया. कई गाएं दलदली भूमि में फंस गई और उनकी मौत हो गई. कुछ की मौत भूख की वजह से हो गई और कई अन्य बीमार पड़ गईं.

हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भानी दास मंगला और जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने शुक्रवार शाम गौशाला का दौरा किया और हालत का जायजा लिया.

उपमंडलीय मजिस्ट्रेट नरिंद्र पाल मलिक ने बीमार गायों को करनाल में अन्य गौशाला में स्थानांतरित करने को कहा.

उन्होंने कहा, 'अन्य पशुओं को जिले में चल रहे 20 अन्य गौशालाओं में स्थानांतरित कर दिया गया है.. जब तक यहां पर मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो जाता'. सरकारी गौशालाओं को चारा मुहैया कराने वाले 'श्री कृष्ण गौशाला' के पूर्व अध्यक्ष अशोक पपनेजा ने कहा गौशाला में फिलहाल 600 से ज्यादा गाएं हैं जो बिना उचित सुविधाओं के वहां रह रही हैं. वहां कई गायों के लिए चारा और पीने के पानी की उपलब्धता नहीं है.

(इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Kurukshetra, Cattle Shelter, Government Cattle Shelter, Haryana Gau Sewa Ayog, Cows Die
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com