Harish Rana Updates: गाजियाबाद के हरीश राणा का सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. इसी के साथ 13 साल की उस पीड़ा का भी अंत हो गया जो हरीश के साथ उसके माता-पिता और परिवारजन झेल रहे थे. 13 साल से एक ही बेड पर बेसुध, एकटक निहारता चेहरा अब खामोश हो गया है. हरीश का आज सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरन भावुक पिता की दिल चीरने वाली तस्वीर भी सामने आई है. इसके अलावा माता-पिता ने हरीश के जरूरी अंग दान कर दिए हैं. इसमें कॉर्निया और हार्ट वॉल्व शामिल हैं. हरीश राणा से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ...
Here are the LIVE Updates of Harish Rana Death News, Last Rites, Cremation from Delhi's Green Park
अलविदा मेरे लाल... हरीश राणा के मां-बाप 13 साल जिस बेटे के लिए जीते रहे, 13 दिन उसकी सांसों को हर पल उखड़ते देखा | Harish Rana Death News Ghaziabad last Rite know how father mother unbearable pain grief
Harish Rana News Today: हरीश राणा को आज परिवार ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. जिस बेटे के चेहरे पर खुशी लाने के लिए वो 13 साल दिन रात जुटे रहे. उसकी मौत के लिए वो 13 दिन तक हर पल घुट घुटकर जिए.
Harish Rana Live Updates: हरीश राणा के अंतिम संस्कार के दौरान कई लोगों के आंखों में थे आंसू
दाह संस्कार में शामिल हुए स्थानीय निवासियों ने भी माहौल को बेहद भावुक बताया. राज एम्पायर सोसाइटी के निवासी तेजस चतुर्वेदी ने कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए, लेकिन अशोक राणा दूसरों को सांत्वना देते रहे और दुख की घड़ी में मजबूत बने रहने का आग्रह करते रहे.
Harish Rana Live Updates: 'वह अब एक खुशहाल जगह पर है', हरीश राणा का अंतिम संस्कार पर बोले पिता
अपने बेटे को आखिरी बार विदाई देते हुए, हरीश राणा के माता-पिता ने उनके जीवन को याद किया और अंतिम संस्कार के दौरान शोक मनाते हुए उन्हें एक अच्छा बेटा बताया. हरीश की मां निर्मला देवी ने हाथ जोड़कर अपने बेटे को भावुक विदाई दी और वहां मौजूद लोगों से मिलीं, जबकि उनके पिता अशोक राणा ने शोक मनाने वालों से न रोने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि उनका बेटा अब एक खुशहाल जगह पर है और वह एक अच्छा बेटा था.
Harish Rana Live Updates: हरीश राणा बॉक्सिंग का अच्छा खिलाड़ी था
2013 में जब हरीश राणा चंडीगढ़ के चौथी मंजिल से गिरा उस दिन को याद करते हुए राजेश ठाकुर बताते हैं कि उसका बॉक्सिंग का अगले दिन मैच था.जब उसके गिरने की खबर पहुंची तो चंडीगढ़ के ट्रामा सेंटर पहुंचने वालों में वो भी उस दिन थे. उनका कहना था कि जब अस्पताल हरीश राणा को लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस वालों ने कहा कि छलाँग क्यों लगा. फिर सबने बताया कि नहीं ये गिर गए हैं. हालांकि हरीश के पिता ने पुलिस केस किसी के ऊपर नहीं किया. हरीश राणा की लंबाई छह फिट के आसपास थी और बहुत अच्छा एथलीट था. लेकिन उसके कोमा में जाने के बाद राणा परिवार के पूरे हालात बदल गए. देश के सबसे अच्छे अस्पतालों में हरीश राणा को लेकर परिवार गया.लेकिन चारों तरफ से निराशा भरा जवाब मिलने के बाद फिर सुप्रीम कोर्ट में इच्छा मृत्यु के लिए वो गए. विडंबना देखिए इच्छा मृत्यु के कागजात पर भी देखभाल हरीश राणा का सबसे ज़्यादा ख्याल रखने वाली उसकी माँ को करना पड़ा.
Harish Rana Live Updates: हरीश राणा की अंतिम विदाई में सरकार का भी सहयोग
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु मिलने के बाद उप्र सरकार ने भी राणा परिवार की मदद की. ब्रह्मा कुमारी की सिस्टर लवली ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर अधिकारियों ने अंतिम संस्कार के प्रक्रिया में सहयोग किया. प्रशासनिक मदद सरकार की तरफ से की गई. इसके अलावा कांग्रेस के उप्र अध्यक्ष अजय राय भी हरीश राणा को श्रद्धांजलि देने ग्रीन पार्क श्मशान घाट पहुंचे. मीडिया से बात करते उन्होंने कहा कि परिवार के लिए ये बहुत मुश्किल वक्त है…लेकिन 13 साल तक हरीश राणा की जिस तरह से देखभाल किया वो आसान नहीं था. दधीचि संस्था से जुड़े दीपांशु बताते हैं कि बहुत पहले हरीश राणा के पिता ने आंख और वॉल्व दान दाने के लिए उनसे मिले थे..जाते जाते हरीश राणा की आँख और वॉल्व दान दिया गया.
Harish Rana Live Updates: हरीश राणा के लिए क्यों अशुभ रहा नंबर 13, जानिए
वैसे तो 13 को कई जगह अशुभ ही माना गया है. हरीश राणा के लिए भी यह संख्या भी दुख ही लेकर आई. आज से 13 साल पहले साल 2013 की वो मनहूस तारीख ही थी जब चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल से रक्षाबंधन के रोज हरीश अपनी बहन से बात करते-करते चौथी मंजिल से गिर गया था. इस घटना ने उसे सदा के लिए कोमा में पहुंचा दिया. हरीश राणा इसके बाद न तो कभी उठ पाए और न कभी बोल पाए. बस बेसुध सा शरीर एक बेड पर इस आस के साथ लेटा रहा कि शायद कभी चीजें फिर सही हो जाएंगी, लेकिन हरीश की मौत के साथ ही वो सभी उम्मीदें भी उसी के साथ चली गईं.
Harish Rana Live Updates: हरीश राणा को भाई ने दी मुखाग्नि,पिता ने नहीं की कोई बात
हरीश राणा का दिल्ली के ग्रीम पार्क में अंतिम संस्कार पूरा हो गया है. हरीश राणा के भाई ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी है. हरीश राणा के पिता ने मीडिया से बात नहीं की लेकिन उन्होंने एम्स के डाक्टरों और सुप्रीम कोर्ट के वकील समेत ब्रह्मकुमारी को धन्यवाद देते कहा कि सबका बहुत सहयोग रहा.मेरी इस लड़ाई में इन लोगों ने बढ़चढ़ कर मदद की.
Harish Rana Live Updates: हरीश राणा का हुआ अंतिम संस्कार, दिल्ली के ग्रीन पार्क में नम आंखों से विदाई
हरीश राणा 13 साल के कष्ट के बाद आज पंचतत्व में विलीन हो गए. दिल्ली के ग्रीन पार्क में कई लोगों ने नम आंखों से हरीश को अंतिम विदाई दी. पिता की भावुक तस्वीर भी सामने आई है.
Harish Rana Last Rites Live Updates: हरीश राणा को विदाई देने ब्रम्हकुमारी की बहनें भी पहुंचीं
हरीश राणा को अंतिम विदाई देने ब्रम्हकुमारी की बहनें भी पहुंचीं थीं. बीते दिनों एम्स में ब्रम्हकुमारी से जुड़ीं सिस्टर लवली ने हरीश के माथे पर हाथ फेरा था और कहा था कि सबको माफ करते हुए,सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ...उड़ जाओ...इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी.
Harish Rana Live Updates: दिल्ली के ग्रीन पार्क से हरीश राणा के अंतिम संस्कार का वीडियो आया
साल 2013 में छत से गिरने के बाद कोमा में गए हरीश राणा का 13 साल बाद निधन हो गया. वे इच्छा मृत्यु (Passive Euthanasia) की कानूनी इजाजत पाने वाले पहले भारतीय थे. आज दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है.#HarishRana | @ravishranjanshu pic.twitter.com/SA4XmPuuGa
— NDTV India (@ndtvindia) March 25, 2026
Harish Rana Live Updates: बेटे के अंतिम संस्कार पर बेबस दिखे पिता, आंखों में आंसू और गम का सागर
हरीश राणा की मौत के बाद आज दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार हो रहा है. इस बीच पिता की एक तस्वीर आंखों को नम कर रही है. पिता का चेहरा भले मास्क से ढंका हो पर अंदर के भाव साफ दिखाई दे रहे हैं.

Harish Rana Live Updates: नम आंखों से हरीश राणा को दी जा रही अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार
इच्छा मृत्यु के बाद हरीश राणा का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के ग्रीन पार्क में हो रहा है. हरीश ने अपनी आंख और ह्रदय का वाल्व दान दिया है. परिवार वालों ने यह फैसला लिया है.
Harish Rana Live Updates: हरीश के निधन के बाद माता-पिता का साहसिक कदम, दो कॉर्निया और हार्ट वाल्व दान करेगा परिवार
हरीश के परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की है. एम्स से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हरीश राणा के दो कॉर्निया और हार्ट वाल्व जैसे महत्वपूर्ण टिश्यू दान किए गए हैं.यह अंग एवं टिश्यू दान के क्षेत्र में एक बड़ा और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है. हरीश का मंगलवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर निधन हुआ था.
Harish Rana Live Updates: दिल्ली में कितने बजे होगा अंतिम संस्कार?
हरीश राणा का आज सुबह 9 बजे साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में किया जाएगा. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली का एम्स अस्पताल उसे पैसिव यूथेनेशिया दे रहा था जिसमें धीरे-धीरे ही सही सभी सपोर्ट सिस्टम हटा दिए गए थे.
Harish Rana Live Updates: हरीश की मौत पर सोसायटी भी शोक में
हरीश राणा की मौत के बाद गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में स्थित सोसायटी के लोग भी गमजदा हैं. सोसायटी के वॉट्सऐप ग्रुप पर शोक संदेश भेज रहे हैं.
Harish Rana Death News: 13 साल पहले हरीश के साथ क्या हुआ था?
साल 2013 में हरीश राणा चंडीगढ़ के एक हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं. हादसा इतना गंभीर हो गया कि उसके बाद से वह 13 साल से कोमा में थे.11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में एम्स को निर्देश दिया था कि वह हरीश को पैलिएटिव केयर में भर्ती करें, ताकि उनका मेडिकल इलाज बंद किया जा सके. कोर्ट ने साफ कहा था कि इलाज एक खास योजना के तहत ही बंद किया जाए, ताकि उनकी गरिमा बनी रहे.
Harish Rana Death News: हरीश राणा को लेकर किस कोर्ट में क्या हुआ?
एक दशक तक घर पर हरीश की देखभाल करने के बाद परिवार वालों ने जुलाई 2024 में माता-पिता दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे. कोर्ट से पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी गई. हाई कोर्ट ने यह कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी कि लाइफ सपोर्ट का मलब वेंटिलेशन होता है और हरीश जिंदा रहने के लिए किसी मशीन के सहारे पर निर्भर नहीं थे. इसके बाद उसी साल अगस्त 2024 में माता-पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश बरकरार रखा. अदालत ने पहले इच्छामृत्यु की इजाजत देना पाप है बताया. 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने फिर इस केस की सुनवाई की और हरीश राणा को पैसिव यूथेनिशिया की इजाजत दे दी.