उत्तराखंड के हल्द्वानी में तीन दिन पहले हिंसा (Haldwani Violence) भड़काने के मामले में 30 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है. घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा के अंतर्गत 120 शस्त्र लाइसेंस को भी कैंसिल कर दिया गया है.
नैनीताल के डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में 120 शस्त्र लाइसेंस को कैंसिल किया गया है. इसके साथ ही कई अन्य शस्त्र लाइसेंस की भी जांच की जा रही है. इतना ही नहीं बनभूलपुरा में भड़की हिंसा के बाद से लगाया गया कर्फ्यू अभी भी बरकरार है. कथित तौर पर मामला उस समय भड़का जब अवैध मदरसा और नमाज स्थक के निर्माणकार्य को रोका गया और इसका ध्वस्तीकरण किया गया. हल्द्वानी में हुई इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बनभूलपुरा में स्थित 'मलिक का बगीचा' में अवैध मदरसा और नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान प्रशासनिक हमले पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था. इस दौरान भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने छतों से पथराव किया, पेट्रोल बम फेंक कर वाहनों में आग लगाई और बनभूलपुरा पुलिस थाने को फूंक दिया था. बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया जिसमें छह दंगाइयों की मौत हो गयी थी .
सरकार ने केंद्रीय बलों की मांग की
बनभूलपुरा इलाके को छोड़कर हल्द्वानी के सभी हिस्सों से कर्फ्यू हटा दिया गया है. इतना ही नहीं प्रशासन ने नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर बनभूलपुरा में भी जरूरी सेवाओं को बहाल कर दिया. बनभूलपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन को शुरू कर दिया गया है और साथ ही दवा की दुकानें खोलने की भी इजाजत दे दी गई है.
वहीं हल्द्वीन में हिंसा के कारण उत्पन्न हुए हालात से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार ने और केंद्रीय बलों की मांग की है. अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 100-100 जवानों वाली चार कंपनियों की मांग की गई है ताकि बनभूलपुरा में कानून-व्यवस्था को कायम रखा जा सके. पहले से ही इलाके में 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.
यह भी पढ़ें : हल्द्वानी हिंसा भड़काने के आरोप में 25 लोग और गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद
यह भी पढ़ें : Haldwani Violence : उत्तराखंड ने अतिरिक्त केंद्रीय बलों की मांग की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं