विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 17, 2016

हज कोटे में हुई कटौती, भारत से इस बार हज के लिए 35 हजार कम लोग जाएंगे

Read Time: 2 mins
हज कोटे में हुई कटौती, भारत से इस बार हज के लिए 35 हजार कम लोग जाएंगे
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: हजयात्रियों के भारतीय कोटे में कटौती होने के कारण इस साल देश से करीब 1,35,000 लोग हज के लिए जाएंगे। यह संख्या पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले कम है। हज की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुंबई में नई हज कमेटी की बैठक हुई जिसमें कई फैसले किए और सभी सदस्यों ने हजयात्रियों को पूरी सहूलियत देने की पैरवी की।

भारतीय हज कमेटी के उपाध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद ने बताया, ‘‘हज कोटे में कटौती हुई है। ऐसे में हज कमेटी के जरिए कुल 100,020 लोग हज के लिए जाएंगे। इसके अलावा करीब 35,000 लोग निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से हज करने जाएंगे। हज कमेटी के पास करीब चार लाख लोगों ने हज के लिए आवेदन किया था।’’ गौरतलब है कि मक्का में कुछ निर्माण कार्य चलने की वजह से सऊदी अरब ने हज कोटे में कटौती की है। पहले भारत को करीब 1,70,000 हजयात्रियों का कोटा मिला हुआ था।

अहमद ने कहा, ‘‘सऊदी एयरलाइंस, एयर इंडिया और स्पाइसजेट इस बार हज यात्रियों को सऊदी अरब ले जाने और वापस लाने का काम करेंगे। कोशिश की जाएगी कि हज यात्रियों के सफर और रहने-खाने के लिए पहले के मुकाबले बेहतर व्यवस्था हो।’’ उन्होंने कहा कि हज कमेटी तैयारियों का जायजा लेने के लिए बहुत जल्द एक टीम सऊदी अरब भेजने वाली है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिला से सामूहिक बलात्कार, सभी छह आरोपी गिरफ्तार
हज कोटे में हुई कटौती, भारत से इस बार हज के लिए 35 हजार कम लोग जाएंगे
केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री और राज्यमंत्री में क्या अंतर? जानिए इनके बारे में सब कुछ
Next Article
केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री और राज्यमंत्री में क्या अंतर? जानिए इनके बारे में सब कुछ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;