विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2012

गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला : 16 आरोपियों में से 11 दोषी करार

गुवाहाटी में एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 16 में से 11 आरोपियों को दोषी पाते हुए सज़ा का ऐलान किया है।
गुवाहाटी: गुवाहाटी में एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 16 में से 11 आरोपियों को दोषी पाते हुए सज़ा का ऐलान किया है।

इसी साल 9 जुलाई को एक लड़की से साथ गुवाहाटी के एक पब के बाहर भीड़ ने छेड़छाड़ की थी और लोगों की भीड़ यह सब चुपचाप देखती रही।

गुवाहाटी के एक लोकल चैनल के पत्रकार ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड किया था। उसे बाद में भीड़ को उकसाने के लिए गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि अब कोर्ट ने उसे बरी कर दिया है।

गौरतलब है कि कलिता समेत करीब 30 लोगों की भीड़ ने बार से निकल रही 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ डाले। जब इसका वीडियो मीडिया में आया तो पूरे देश में इस घटना की भर्त्सना की हुई।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guwahati Molestation Case, गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला, कोर्ट का फैसला, Court Verdict, Amar Jyoti Kalita, Gaurav Jyoti Neog, अमर ज्योति कलिता, गौरव ज्योति नियोग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com