विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

गुजरात में 81 नगर निकाय, 31 जिला पंचायत और 231 तालुका पंचायत के लिए हुए चुनावों की मतगणना जारी है. अभी भारतीय जनता पार्टी आगे बनी हुई है. चुनाव रविवार को हुए थे जिसमें नगर निकायों में 58.82 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं जिला पंचायतों में 65.80 फीसदी और तालुका पंचायतों में 66.60 फीसदी मतदान हुआ था. राज्य चुनाव आयोग ने मतदान के अंतिम आंकड़े सोमवार को जारी किए थे. रविवार को चुनाव के दौरान तीन लोगों द्वारा ईवीएम तोड़ देने के कारण दाहोद जिले के झालोद तालुका के गोदिया के एक मतदान केंद्र पर सोमवार को फिर से वोट डाले गए. अधिकारियों ने बताया कि पुनर्मतदान के दौरान करीब 50 फीसदी वोट पड़े. बता दें, गुजरात में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Gujarat Local Body Election Results 2021, Gujarat Local Body Poll Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com