विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

शादी में शामिल होने मसूरी आई थीं गुजरात HC की चीफ जस्टिस, चोरी हो गया मोबाइल फोन

जस्टिस सुनीता अग्रवाल की तरफ से गुजरात हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मूलचंद त्यागी ने FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

शादी में शामिल होने मसूरी आई थीं गुजरात HC की चीफ जस्टिस, चोरी हो गया मोबाइल फोन
प्रतीकात्मक फोटो.
अहमदाबाद:

गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल का मोबाइल फोन चोरी हो गया है. जस्टिस अग्रवाल 26 फरवरी को एक शादी में शामिल होने देहरादून गई थीं. इसी दौरान उनके 2 आईफोन चोरी हो गए. चोरी हुआ एक फोन चीफ जस्टिस के नाम पर रजिस्टर्ड था. जबकि दूसरा फोन रजिस्ट्रार जनरल ऑफिस के जरिए खरीदा गया था. जस्टिस सुनीता अग्रवाल की तरफ से गुजरात हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मूलचंद त्यागी ने FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

FIR की रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ जस्टिस का फोन 26 जनवरी की शाम 4:45 से 5:15 के बीच चोरी हुआ. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. चोर को आइडेंटिफाई करने के लिए आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले हैं.

गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल हाल ही में वकील से झड़प को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं. वकील बृजेश त्रिवेदी ने कोर्ट में उनके व्यवहार की आलोचना की थी.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guajarat High Court, Mobile Phone, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com