विज्ञापन

मां के प्रेम विवाह से नाराज था बेटा, न्यूजीलैंड से भारत आकर सोतेले पिता को गोलियों से भून डाला, कैसे हुआ खुलासा?

रामपुर में 30 साल के व्यापारी नवजोत सिंह की हत्या का यूपी पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया की उसकी हत्या सौतेले बेटे अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर की थी. हत्या के लिए वह न्यूजीलैंड से भारत आया था.

मां के प्रेम विवाह से नाराज था बेटा, न्यूजीलैंड से भारत आकर सोतेले पिता को गोलियों से भून डाला, कैसे हुआ खुलासा?
न्यूजीलैंड से रामपुर आकर बेटे ने सौतेले पिता की थी हत्या (फोटो सोर्स:NDTV)
  • रामपुर में व्यापारी नवजोत सिंह की हत्या का खुलासा उत्तर प्रदेश पुलिस ने कर दिया है.
  • नवजोत सिंह की हत्या उसके ही सौतेले बेटे अवदीप सिंह ने न्यूजीलैंड से आकर की थी.
  • घटना के 48 घंटे बाद रामपुर पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
रामपुर:

यूपी के रामपुर में दिनदहाड़े व्यापारी नवजोत सिंह की हत्या से हड़कंप मच गया था. 10 अक्टूबर के दिन नवजोत सिंह की दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी गई थी. रामपुर पुलिस ने 48 घंटे बाद इस घटना का खुलासा कर दिया है. नवजोत सिंह की हत्या उसके सौतेले बेटे अवदीप सिंह ने अपनी अपनी बुआ के लड़के के साथ मिलकर की थी. बताया जा रहा है कि अवदीप सिंह अपनी मां की दूसरी शादी से नाराज था. इसलिए वह पहले न्यूजीलैंड से भारत आया और यहां उसने अपने कजिन भाई के साथ मिलकर नवजोत की हत्या का प्लान बनाया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

क्या है रामपुर का यह पूरा मामला 

दरअसल, रामपुर में रहने वाले नवजोत सिंह ने एक साल पहले अपने से उम्र में 10 साल बड़ी कमल कौर से शादी की थी. कमल कौर की उम्र लगभग 49 साल थी. लेकिन कमल कौर के पहले पति के बच्चों और उनके मायके और ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तेदारों को यह शादी और रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था. कमल का 22 साल का बेटा अवदीप सिंह भी मां की दूसरी शादी से बेहद नाराज था, वह न्यूजीलैंड में रहता था. जिसके बाद उसने अपने सौतेले पिता की हत्या का प्लान बनाया. वारदात से महज पांच दिन पहले चुपचाप न्यूजीलैंड से उत्तर प्रदेश लौटा था. यहां उसने अपने बुआ के लड़के  राजनदीप सिंह उर्फ रजविंदर के साथ मिलकर नवजोत को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. 

10 अक्टूबर को नवजोत को मारी गोलियां 

नवजोत सिंह रामपुर में कार वाशिंग सेंटर चलाता था. 10 अक्टूबर के दिन शनिवार शाम को 4 से 5 बजे के बीच जब वह अपने दुकान में था. तभी एक कार उसकी दुकान के बाहर आकर रुकी और दो नकाबपोश हमलावर अवदीप सिंह और राजनदीप सिंह उतरे और सीधे दुकान में घुस गए. हमलावरों ने नवजोत सिंह को घेर लिया और बेहद करीब से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. नवजोत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और हमलावर तुरंत अपनी कार में बैठकर फरार हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और उसके परिजनों को दी. जब तक नवजोत को अस्पताल भेजा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 

ये वीडियो भी देखिए

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

मृतक पिता नवजोत सिंह के पिता निशान सिंह की शिकायत पर रामपुर पुलिस ने सौतेले बेटों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस को इस घटना का खुलासा करने में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे सबसे ज्यादा मददगार साबित हुए. क्योंकि यह पूरी घटना इसमें रिकॉर्ड हो गई थी. रामपुर के एसपी अनुराग सिंह के आदेश पर पुलिस ने तुरंत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. जहां सोमवार के दिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और कार को झाड़ियों में छिपा दिया था. जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया अवदीप सिंह अपनी मां की दूसरी शादी से नाराज था. क्योंकि दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर था. वह नहीं चाहता था कि नवजोत सिंह और उसकी मां कमल कौर शादी करें. लेकिन जब दोनों नहीं माने तो उसने यह कदम उठाया. 

ये भी पढ़ेंः मॉडलिंग, लिव-इन और फिर नेपाल बॉर्डर तक फरारी ! कौन हैं श्रद्धा-रश्मि, शिवा शर्मा केस में खुल रहे कई राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rampur News, Rampur Crime News, UP Crime News, Navjot Singh, Rampur Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com