विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jan 19, 2020

गुजरात के उप मुख्यमंत्री ने कहा, प्रियंका गांधी को कानूनी समझ होनी चाहिए

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को बार-बार परेशान कर रही है

Read Time: 2 mins
गुजरात के उप मुख्यमंत्री ने कहा, प्रियंका गांधी को कानूनी समझ होनी चाहिए
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो).
अहमदाबाद:

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को इतनी ‘‘कानूनी समझ'' होनी चाहिए कि उनकी पार्टी के नेता हार्दिक पटेल को अदालत के आदेश के मुताबिक गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य सरकार और पुलिस विभाग की पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता की गिरफ्तारी में कोई भूमिका नहीं है.

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को बार-बार परेशान कर रही है, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री का यह बयान आया है. साल 2015 के देशद्रोह के मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर हार्दिक को गिरफ्तार किया गया था. वह 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं.

प्रियंका गांधी ने रविवार की सुबह ट्वीट किया, ‘‘युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल जी को भाजपा बार-बार परेशान कर रही है. हार्दिक ने अपने समाज के लोगों की आवाज उठाई, उनके लिए नौकरियां मांगी, छात्रवृत्ति मांगी. किसान आंदोलन किया. भाजपा इसको "देशद्रोह" बोल रही है.'

इसके जवाब में गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रियंकाबेन को कानून समझना चाहिए कि हार्दिक की गिरफ्तारी अदालत के आदेश के मुताबिक हुई है.''

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
बिहार में CTET परीक्षा देते 15 फर्जी परीक्षार्थी अरेस्ट
गुजरात के उप मुख्यमंत्री ने कहा, प्रियंका गांधी को कानूनी समझ होनी चाहिए
जीत, जश्न, जुनून... जब मुंबई की सड़कों पर उतरा 'नीला सागर'; PHOTOS में देखिए विश्व विजेताओं का विजय रथ
Next Article
जीत, जश्न, जुनून... जब मुंबई की सड़कों पर उतरा 'नीला सागर'; PHOTOS में देखिए विश्व विजेताओं का विजय रथ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;