विज्ञापन

Priyanka Gandhi: 'पति का जन्मदिन है थोड़ा शॉर्ट रखिए...' प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच बोलीं प्रियंका गांधी, खुद भी मुस्कुराती रहीं

एक पत्रकार के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे पति का जन्मदिन है, प्लीज थोड़ा शॉर्ट रखिए. इतना कहते ही हॉल में भी मौजूद लोग मु्स्कुराने लगे. बता दें कि आज प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा का जन्मदिन है.

Priyanka Gandhi: 'पति का जन्मदिन है थोड़ा शॉर्ट रखिए...' प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच बोलीं प्रियंका गांधी, खुद भी मुस्कुराती रहीं
priyanka gandhi press conference
  • कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए
  • प्रियंका गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आरक्षण बिल को लेकर अपनी चिंता और सवाल पत्रकारों के सामने रखे
  • पति रॉबर्ट वाड्रा का जन्मदिन पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान याद दिलाते हुए कहा- प्लीज शॉर्ट रखिए
नई दिल्ली:

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आज महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की ओर से अपना पक्ष रखा. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कई सवाल दागे. इस बीच एक पत्रकार के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे पति का जन्मदिन है, प्लीज थोड़ा शॉर्ट रखिए. इतना कहते ही हॉल में भी मौजूद लोगों के साथ प्रियंका भी मुस्कुराए बगैर नहीं रह सकीं. बता दें कि आज प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा का जन्मदिन है. 

पति का जन्मदिन है...

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का जन्म 18 अप्रैल 1969 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था. परिवार पंजाब से आया था और यहीं बस गया. आज रॉबर्ट वाड्रा 57 साल के हो गए हैं. प्रियंका गांधी ने पति के जन्मदिन पर ही महिला रिजर्वेशन बिल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. अपनी बात कहने के बाद पत्रकारों के सवालों के बीच प्रियंका ने रोकते हुए कहा कि पति का जन्मदिन है,प्लीज थोड़ा शॉर्ट रखिएगा. इसके बाद प्रियंका खुद भी मुस्कुराती दिखीं. 

मोदी सरकार पर प्रियंका का निशाना

महिला रिजर्वेशन बिल पर बोलते हुए वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि कल लोकतंत्र की बड़ी जीत हुई. संघीय ढांचे को कमजोर करने की सरकार की कोशिश को रोका गया.यह लोकतंत्र की जीत थी.प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनावों के बीच जल्दबाजी में सत्र बुलाया गया, केवल एक दिन पहले मसौदा सामने आया,साजिश रची गई. स्थाई रूप से सत्ता में रहने के लिए महिलाओं की आड़ ली गई. सरकार महिलाओं का मसीहा बनने की कोशिश कर रही है.

मैं खुश हूं कि ये साफ हुआ कि विपक्ष एकजुट होकर सरकार को कैसे हराया जा सकता है.भाजपा इसे ब्लैक डे कह रही है क्योंकि पहली बार इन्हें धक्का लगा है. 2023 का महिला आरक्षण बिल लागू करिए.जनता सब समझती है. उन्हें अभियान चलाना है तो चलाएं, लेकिन भारत बदल चुका है. जनता का भरोसा उठ रहा है.

यह भी पढ़ें-  रास्ते का रोड़ा, असंवैधानिक तरकीब, खोखली कोशिश... महिला आरक्षण बिल पर शाह से राहुल-प्रियंका तक, किसने क्या कहा

यह भी पढ़ें-  देश में चुनाव लड़ने वाली महिलाएं बढ़ीं पर जीत की दर कम, इस मामले में चीन-रूस से भी पीछे क्यों है भारत? पूरा डेटा

लेखक के बारे में
img
उत्कर्ष गहरवार
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi Vadra, Priyanka Gandhi Vadra News, Priyanka Gandhi Press Conference
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com