विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

जीएसटी की नई दरों से क्या-क्या होगा सस्ता, जानें यहां-

अर्थव्यवस्था पर छाई मंदी को लेकर आलोचनाएं झेल रही केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौती करके विरोधियों को जवाब देने की कोशिश की है.

जीएसटी की नई दरों से क्या-क्या होगा सस्ता, जानें यहां-
जीएसटी परिषद की बैठक में 22 वस्तुओं और 5 सेवाओं के करों में कटौती की गई है
नई दिल्ली:
  1.  बच्चों के खाने-पीने की डब्बा बंद चीजों (ICDS) पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की गई.
  2.  आम पापड़, खाकरा, चपाती पर टैक्स में 7 फीसदी की कटौती कर 5 फीसदी किया गया है.
  3.  स्टेशनरी के सामना जैसे जेमेट्री बाक्स आदि पर लागू 28 फीसदी के टैक्स को कम करके 18 फीसदी कर दिया है.
  4.  अनब्रांडेड आयुर्वेदिक दवाओं पर जीएसटी की दर 5 फीसदी की गई है. पहले यह 12 फीसदी थी.
  5.  अनब्रांडेड नमकीन पर भी जीएसटी की दर अब 5 फीसदी कर दी गई है.
  6.  हाथ से बने धागों पर 18 फीसदी की जीएसटी को कम करके 12 फीसदी किया गया है.
  7.  डीज़ल इंजन और पानी के इंजन के पुर्जों पर टैक्स दर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत.
  8.  निर्माण उद्योग में काम आने वाले पत्थर (ग्रेनाइट को छोड़कर) कोटा स्टोन आदि पर टैक्स अब 18 फीसदी होगा.
  9.  सर्विस दाता जिनका टर्नओवर 20 लाख से कम है. उन्हें इंटरस्टेट सर्विस टैक्स से हटाया गया है.
  10.  पेपर वेस्ट, रबर वेस्ट और ई-कचरे पर टैक्स अब 12 फीसदी के स्थान पर 5 फीसदी लगेगा.
  11.  सर्विस सेक्टर में जॉब वर्क 5 फीसदी के दायरे में लाए गए हैं. इसमें ज़री के काम पर 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा.


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GST Council Meet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com