विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2021

पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट के पास ग्रेनेड धमाका, सभी चौकियां हाई अलर्ट पर

मौके पर पहुंची पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

पुलिस कर रही है जांच.
पठानकोट:

पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के पास सोमवार सुबह एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ. यह विस्फोट धीरापुल में स्थित आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट पर हुआ है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, आर्मी स्टेशन के गेट के पास बाइक पर आए अज्ञात लोगों ने उस समय ग्रेनेड फेंका जब इलाके से एक बारात गुजर रही थी.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पठानकोट की सभी पुलिस चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है. किसी के जख्मी होने की कोई जानकारी नहीं है. सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से ग्रेनेड के कुछ हिस्से बरामद किए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Grenade Blast, Army Camp In Pathankot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com