उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आठ साल बाद आज छात्रसंघ चुनाव हो रहा है. वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है. मुख्य छात्रसंघ और वीमेंस कॉलेज के कुल 24,822 वोटर्स अपने प्रतिनिधि चुनेंगे.देश के कई हिस्सों में बीजेपी आज लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकालने जा रही है, जिसमें अमित शाह,नितिन नबीन समेत तमाम नेता शामिल होंगे.दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ने का दौर आने वाला है. दिवाली से पहले ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. ग्रेटर नोएडा का गौर चौक अंडरपास 5 नवंबर से तीन दिन के लिए ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया है.उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहर मथुरा, अयोध्या और काशी के मंदिरों को बम धमाकों से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने भी माना है कि पार्टी को ईरान के साथ युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा है.अमेरिका मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने माना है कि पार्टी को ईरान के साथ युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा है.
ये भी पढ़ें-ट्रंप के रक्षा मंत्री की जाएगी कुर्सी? ईरान जंग ने दिलाई चुनावी हार, अब पीट हेगसेथ पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी
ये भी पढ़ें-मथुरा, अयोध्या, काशी के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट भी निशाने पर
ALL LIVE UPDATES...
ग्रेटर नोएडा: गौर चौक अंडरपास ट्रायल के लिए खोला गया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को दिवाली से पहले जाम से मुक्ति का बड़ा तोहफा मिला है. चार मूर्ति गोल चक्कर पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा 6 लेन गौर चौक अंडरपास आम जनता के ट्रायल के लिए तीन दिन के लिए खोल दिया गया है.

नेपाल में 'पांच पांडव' फिल्म पर बवाल
नेपाल के गृह मंत्री ने विवादित कंटेंट की वजह से 'पांच पांडव' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. मंत्रालय की ओर फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने के लिए संचार मंत्रालय को मौखिक निर्देश दे दिए गए हैं.
AMU में 8 साल बाद आज छात्रसंघ चुनाव
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आठ साल बाद आज छात्रसंघ चुनाव होने जा रहा है. वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होगी. मुख्य छात्रसंघ और वीमेंस कॉलेज के कुल 24,822 वोटर्स अपने प्रतिनिधि चुनेंगे.
झारखंड: देवघर की नेल पेंट फैक्ट्री में लगी आग
झारखंड के देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित देवसंघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे एक नेल पेंट फैक्ट्री में आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर प्रयास कर रही हैं. आग की लपटें आसपास तक फैलने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में लगी आग पर काबू
दिल्ली के लक्ष्मी नगर मंगल बाजार के एक कार्यालय में आग लग गई थी, जिस पर काबू पा लिया गया है. अग्निशमन अधिकारी दीपक हुड्डा ने बताया कि सुबह 5:50 बजे आग लगने की खबर मिली थी, आग पर काबू पा लिया गया है.
#WATCH दिल्ली। लक्ष्मी नगर मंगल बाजार स्थित एक कार्यालय में आग लगी जिसे अब बुझा दिया गया है। अग्निशमन अधिकारी दीपक हुड्डा ने बताया, "हमें आग लगने की सूचना मिली और उसके बाद हम मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद हमने आग बुझाने का काम शुरू किया। इसमें कोई भी घायल नहीं है... हमें 5:50 बजे के करीब फोन आया था..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2026
मथुरा, अयोध्या और काशी के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी
उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहर मथुरा, अयोध्या और काशी के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. धमकी भरे ई-मेल में 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच धमाके किए जाने की बात कही गई है.
ट्रंप ने ईरान युद्ध को माना अमेरिका मिडटर्म चुनाव में हार की वजह
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने मान लिया है कि पार्टी को ईरान के साथ युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा है.
करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में शामिल होंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में भाग लेंगे.इस दौरान सेक्टर-12 से दयानंद चौक तक एक 'पदयात्रा' निकाली जाएगी.
आज से ग्रेटर नोएडा के गौर चौक अंडरपास का ट्रायल रन शुरू
ग्रेटर नोएडा का गौर चौक अंडर पास आज से तीन दिन के ट्रायल रन के लिए खुलने जा रहा है. 5 से 8 नवंबर तक इस पर वाहन दौड़ंगे. इसके बाद इसे परमानेंट खोलने पर फैसला लिया जाएगा.
#WATCH | ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: आज यानी 5 नवंबर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा गौर चौक (चार मूर्ति गोलचक्कर) पर बनाए गए नए अंडरपास को प्रशिक्षण(ट्रायल रन) के लिए खोला जाएगा। https://t.co/5TvxbNPEQs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2026