प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को घरेलू स्तर पर वाहनों, दूरसंचार उपकरणों और दवा उद्योग को बढ़ावा देने के लिये उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का जिक्र करते हुये उद्योगों से कहा कि वह देश की जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ दुनिया के लिये भी सामान तैयार करें.
पीएम मोदी ने अगले साल के बजट में पीएलआई योजना को लेकर किये गये प्रावधानों पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुये कहा कि इसके लिये करीब दो लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. यह योजना दूरसंचार क्षेत्र से लेकर वाहन और औषधि क्षेत्र के साथ ही कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण सहित 13 क्षेत्रों के लिये शुरू की जा रही है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू स्तर पर उत्पादों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये कई कदम उठा रही है. उद्योगों के अनुपालन बोझ को कम किया जा रहा है. ऐसे 6,000 के करीब अनुपालनों को कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और कपड़ा क्षेत्र में पीएलआई योजना शुरू होने से समूचे कृषि क्षेत्र को फायदा होगा. उन्होंने उद्योगों से कहा कि वह उत्पादन में तेजी लायें और रोजगार के अवसर बढ़ायें. उन्होंने कहा कि उत्पादन लागत कम करने, वैश्विक स्तर की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिये सभी को मिलकर काम करना होगा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं