छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता खत्म करके राहुल गांधी को डराने का कोशिश की जा रही है, लकिन राहुल गाधी इससे डरने वाले नहीं हैं. गुरुवार को सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दोषी पाया था और दो साल की सजा सुनाई थी. वहीं शुक्रवार को उनकी लोकसभा सांसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया.
रायपुर में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बघेल ने कहा, "देश में निरंकुशता और आपातकाल की स्थिति है. आज कोई भी सरकार के खिलाफ और देश के हित में नहीं बोल सकता. बोलने वाले हर आदमी की आवाज को दबाने की कोशिश का जा रही है. बघेल ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि तानाशाह तब डरता है जब लोग उससे डरना बंद कर देते हैं. छत्तीसगढ़ के सीएम ने आरोप लगाया, "सत्तारूढ़ दल के सदस्य लोकसभा को सुचारू रूप से नहीं चलने दे रहे हैं, क्योंकि संसद में ये लोगो अडानी पर चर्चा से भाग रहे हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की जल्दबाजी
बघेल ने कहा कि इस कदम का मकसद गांधी को डराना है लेकिन सारी कोशिशें बेकार हो जाती हैं. बघेल ने कहा, "इंदिरा गांधी को भी डराने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन नहीं हो सका. कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी लोगों की आवाज और भारत की समस्याओं को उठाते रहेंगे." बघेल ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, नफरत और अन्य मुद्दों के खिलाफ पैदल मार्च (भारत जोड़ो यात्रा) निकाला था. इसलिए डर के मारे ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ''भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे रमन सिंह ने मुझे छोटा आदमी, चूहा, बिल्ली, कुत्ता कहा और मेरे लिए अन्य विशेषणों का भी इस्तेमाल किया.
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं