विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 23, 2017

7 नए ग्रह मेहमानों के स्वागत में गूगल ने सजाया डूडल

Read Time: 2 mins
7 नए ग्रह मेहमानों के स्वागत में गूगल ने सजाया डूडल
गूगल ने अपना डूडल नए ग्रहों की खोज को समर्पित किया है
नई दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने अपनी नई खोज में सात नए ग्रहों का पता लगाने का दावा किया है. इतना ही नहीं, नासा ने सात में से तीन ग्रहों पर जीवन की संभावनाएं व्यक्त की हैं. वैज्ञानिकों की इस खोज पर गूगल ने खुशी जाहिर करते हुए अपना डूडल उन्हें समर्पित किया है. डूडल पर धरती और चंदा मिलकर दूरबीन से नए ग्रहों को निहार रहे हैं.

गूगल का अंतरीक्ष वैज्ञानिकों को यह तोहफा लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है. यह डूडल चित्रकार नेट स्वाइनहार्ट ने तैयार किया है.

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मुताबिक ये ग्रह ट्रैपिस्ट -1 नामक तारे की परिक्रमा लगा रहे हैं. नासा की इस खोज को अब तक की रिकॉर्ड खोज कहा जा रहा है. डूडल में दूरबीन के माध्यम से एक-एक करके सातों ग्रहों को दिखाया गया है. ग्रहों को देख रही पृथ्वी और चंद्रमा नए मेहमान मिलने पर खुशी भी जाहिर करते देखे जा सकते हैं. खासबात यह है कि इस डूडल में रंगों के संयोजन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.(NASA ने रचा इतिहास: धरती के आकार वाले सात ग्रहों के नए सौरमंडल को खोजा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई के बहाने इशारे ही इशारे में क्या कह गए राहुल और अखिलेश
7 नए ग्रह मेहमानों के स्वागत में गूगल ने सजाया डूडल
बेटा चाहिए था... दिल्ली के एक परिवार ने जन्म होते ही दो नवजात बच्चियों की ली जान
Next Article
बेटा चाहिए था... दिल्ली के एक परिवार ने जन्म होते ही दो नवजात बच्चियों की ली जान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;