हिंसा प्रभावित मध्य प्रदेश के शहर खरगोन में कर्फ्यू में ढील नहीं दी गई है और लोगों से घरों में ही रहकर ईद-उल-फितर और अक्षय तृतीया त्योहार मनाने को कहा गया है. अधिकारियों ने कहा कि खरगोन प्रशासन ने आज कर्फ्यू में ढील नहीं देने का फैसला किया है और लोगों से ईद-उल-फितर और अक्षय तृतीया त्योहार घर पर मनाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खरगोन में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. साथ ही शहर के सभी धार्मिक स्थल आज बंद रहेंगे. बता दें कि यहां पर 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी. जिसके बाद यहां कर्फ्यू लगाया गया था.
सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट मिलिंद ढोके ने सोमवार रात संवाददाताओं से कहा, "सभी समुदायों के सदस्य अपने घरों में त्योहार मनाने के लिए सहमत हो गए हैं. शहर में शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी." हालांकि प्रशासन ने सोमवार को नौ घंटे के लिए इसमें ढील दी थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- "कौन-सा पंजा था, जो 85 पैसे घिस लेता था" : PM का कांग्रेस पर निशाना
रविवार रात इंदौर के संभागीय आयुक्त पवन शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने खरगोन पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी. खरगोन के प्रभारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित काशवानी ने संवाददाताओं को बताया कि शहर में सुरक्षा कड़ी करने के लिए मोबाइल इकाइयों सहित अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है. शहर में स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे और 171 सीसीटीवी लगाए गए हैं. साथ ही कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के लिए अस्थाई जेल भी बनाए गए हैं. मंगलवार को सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. शहर में फ्लैग मार्च किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दमकल और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी तैयार रहने को कहा गया है.
VIDEO: आज देश भर में ईद का सेलिब्रेशन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं